राजधानी में वकालत की पढाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म : पुलिसकर्मी ने लॉ-स्टूडेंट को बनाया हवस का शिकार, घर और एयरपोर्ट के पास किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और रेप की घटना सामने आई है। लॉ स्टूडेंट से रेप हुआ है। आरोप एक जवान पर लगा है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा रायपुर में ही लॉ की पढ़ाई कर […]

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और रेप की घटना सामने आई है। लॉ स्टूडेंट से रेप हुआ है। आरोप एक जवान पर लगा है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा रायपुर में ही लॉ की पढ़ाई कर रही है। कार में युवती से दुष्कर्म किया गया है। आरोपी जवान का नाम चंद्रमणि है। पीड़िता के साथ बीते तीन-चार महीनों से उसकी दोस्ती थी। दोनों की फोन पर अक्सर बात होती थी। दो दिन पहले आरोपी ने पहले घर पर रेप किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो समझाने के बहाने उसे कार में बैठाकर एयरपोर्ट की तरफ ले गया। यहां सुनसान इलाके में उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।

माना थाना प्रभारी भावेश गौतम के मुताबिक आरोपी चंद्रमणि शर्मा पुलिस अकादमी में कॉन्स्टेबल के पद पर है। माना पुलिस ने FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। फिर उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी चंद्रमणि शर्मा को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा। इस मामले में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम देने की बात आ रही है। लेकिन, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Read More CG Crime Alert: बांध में मिला युवक का शव, शरीर पर बांधा गया भारी पत्थर, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने कहा कि माना पुलिस से पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत की है। आरोपी पुलिस विभाग में कार्यरत है। इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

Read More MCB स्कूल विवाद:रामगढ़ हाई स्कूल में बच्चो से झाड़ू लगवाने का मामला गर्माया, वायरल वीडियो ने खोली प्राचार्य की पोल, जांच के आदेश

लेखक के विषय में

More News

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

राज्य

जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....  जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....
देवरिया। प्‍लॉट की खरीद-बिक्री में जालसाजी के मामले में रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक...
दिल्ली HC का बड़ा फैसला: गावस्कर की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले URLs हटाने के लिए कंपनियों को निर्देश
यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड
कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे
जबलपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में घोटाले का खुलासा: अकाउंटेंट ने फर्जी शिक्षकों के नाम पर उड़ाए करोड़ों, रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आई सच्चाई