रिसोर्ट में पुलिस का छापा, हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय सहित दो गिरफ्ता

रिसोर्ट में पुलिस का छापा, हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय सहित दो गिरफ्ता

रिसोर्ट में पुलिस का छापा, हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय सहित दो गिरफ्तार भिलाई :  नगर निगम के ठेकेदार का अपहरण कर बंद कमरे में लोहे की रॉड से पिटाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय व उसके साथी को एसीसीयू और नेवई पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. आरोपी वारदात के बाद किराए में रिसोर्ट बुक कर […]

रिसोर्ट में पुलिस का छापा, हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय सहित दो गिरफ्तार

भिलाई :  नगर निगम के ठेकेदार का अपहरण कर बंद कमरे में लोहे की रॉड से पिटाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय व उसके साथी को एसीसीयू और नेवई पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. आरोपी वारदात के बाद किराए में रिसोर्ट बुक कर छिपे थे. वहीं तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में एसीसीयू के उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेम प्रकाश नायक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि निगम के ठेकेदार विपिन कुमार सिरसाम (33 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 23 मई की रात 10 बजे घर के सामने नगर निगम से लगे तामेश दुकान के पास दोस्त पंचराम देवांगन, आकाश सिंह राजपूत, आशीष कुरें के साथ बात करते खड़े था। उसी समय एक नीले रंग की कार आकर रूकी। उस कार में से पिंकी राय उर्फ विजेन्द राय, शैलेष निर्मलकर, ओम चौधरी तीनों अपने हाथ में लोहे का रॉड लेकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में रखे राड से उन्हें बल पूर्वक गाड़ी में बैठाकर स्टेशन मरोदा उमरपोटी रोड राय ट्रेडर्स दुकान के अंदर ले जाकर शटर को बंद कर फिर मारपीट किये ।

Read More पूजा पैकरा डेथ मिस्ट्री: राजस्थान से पकड़ाया मुख्य आरोपी विनोद वैध,  मोबाइल लोकेशन और साइबर सेल की मददत से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 294, 323, 342, 365, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने टीम गठित की. सूचना मिली कि आरोपी पिंकी राय उर्फ विजेन्द्र राय (45 वर्ष) निवासी गणेश नगर रिसाली एवं आरोपी शैलेष निर्मलकर ( 28 वर्ष) निवासी नेवई बस्ती बालोद रिसोर्ट में छिपे हुए हैं. सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त कार व लोहे का राड 2 नग जब्त किया है । प्रकरण के 1 अन्य फरार आरोपी ओम चौधरी की तलाश की जा रही है। आरोपी पिंकी राय नेवई का गुण्डा बदमाश है, उसके विरुद्ध थाना नेवई एवं जिला दुर्ग के विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज है

Read More नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच