पुलिस कप्तान ने लिया अपराधों की समीक्षा बैठक  जिसमे आपरेशन प्रहार के तहत जुआ सट्टा नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश

पुलिस कप्तान ने लिया अपराधों की समीक्षा बैठक  जिसमे आपरेशन प्रहार के तहत जुआ सट्टा नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश

पुलिस कप्तान ने लिया अपराधों की समीक्षा बैठक  जिसमे आपरेशन प्रहार के तहत जुआ सट्टा नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अपराधों की समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी मे ली गई । मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर […]

पुलिस कप्तान ने लिया अपराधों की समीक्षा बैठक  जिसमे आपरेशन प्रहार के तहत जुआ सट्टा नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का दिया निर्देश

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अपराधों की समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी मे ली गई । मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़, खनिज परिवहन आदि पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चालानों को निर्धारित समयसीमा में पेश करने के लिए भी सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

Read More चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार

आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Read More शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना तथा विधानसभा चुनाव से भी बेहतर ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के अलावा संघन चेकिंग अभियान चलाने के  निर्देश दिए गए। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश प्रसाद गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाने एवं चौकी के प्रभारी उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना