पे टी एम को ईडी का नोटिस किया जांच शुरू……..जाने पुरा मामला आखिर क्या है

पे टी एम को ईडी का नोटिस किया जांच शुरू……..जाने पुरा मामला आखिर क्या है

पे टी एम को ईडी का नोटिस किया जांच शुरू……..जाने पुरा मामला आखिर क्या है नई दिल्ली : पेटीएम ब्रांड और उसकी बैंकिंग इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के तहत वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस को संबंधित इकाइयों के ग्राहकों के बारे में जानकारी देने के लिए ED और अन्य जांच एजेंसियों से […]

पे टी एम को ईडी का नोटिस किया जांच शुरू……..जाने पुरा मामला आखिर क्या है

नई दिल्ली : पेटीएम ब्रांड और उसकी बैंकिंग इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के तहत वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस को संबंधित इकाइयों के ग्राहकों के बारे में जानकारी देने के लिए ED और अन्य जांच एजेंसियों से नोटिस मिले हैं। पेटीएम ने कहा कि कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक अधिकारियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार जानकारी, दस्तावेज उपलब्ध करा रही है। पेटीएम ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पैसा बाहर भेजने का काम नहीं करती है। फिनटेक कंपनी ने कहा, “वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL), उसकी सब्सिडियरी कंपनियों और सहयोगी पीपीबीएल को समय-समय पर ग्राहकों के संबंध में ईडी सहित अन्य विभागों से सूचना, दस्तावेज और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस और मांगें प्राप्त होती रही हैं।

Read More शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: ED और राज्य सरकार की चुनौती खारिज, जमानत बरकरार

इस बारे में सभी जरूरी जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है।’’ यह बयान पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट के बीच आया है। कंपनी के शेयर में उन मीडिया रिपोर्ट के बाद बुधवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई है कि कथित फेमा उल्लंघन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ईडी द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। पेटीएम के शेयरों में मंगलवार से लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट आई और यह अब तक के सबसे निचले स्तर 342.35 रुपये पर पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में, प्रवर्तन निदेशालय और वित्तीय आसूचना इकाई ने आरबीआई से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को ग्राहक खातों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोकने के लिए की गई हाल की कार्रवाई पर अपनी रिपोर्ट साझा करने के लिए कहा था। केंद्रीय बैंक ने कंपनी को 31 जनवरी से 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक के खाते में, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उत्पादों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया गया है।
पेटीएम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लगे आरोपों की जांच एनफरोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ईडी ने शुरू कर दी है। ईडी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरंभिक जांच शुरू कर दी है और आज इस खबर के आने से पहले से पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा चुकी थी।

Read More Maharashtra TET Paper Leak: बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बृजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों में फैला था पेपर लीक सिंडिकेट

आज फिर 10 फीसदी फिसला पेटीएम का शेयर
पेटीएम ब्रांड की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट फिर देखी गई और यह लोअर सर्किट पर पहुंच गया. इस गिरावट के बाद आज पेटीएम के शेयर फिर ऑलटाइम लो लेवल यानी निचले स्तर तक गिर गए. शेयरों ने आज 342.15 रुपये प्रति शेयर का निचला स्तर बनाया जो कि पिछले 52 हफ्ते का भी निम्न लेवल है.

एक साल के निचले स्तर पर आया पेटीएम का शेयर
वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में पहली बार 350 रुपये से नीचे गिर गए हैं और ये इसके 52 हफ्तों के उच्च स्तर से 55 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दिखाता है. अक्टूबर में पेटीएम के शेयरों का लेवल 761.20 रुपये था और आज का पेटीएम का निचला स्तर 342.15 रुपये का है यानी सीधा-सीधा 55 फीसदी की कटौती पेटीएम के शेयरों के भाव में हो चुकी है.पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा से आरबीआई कर चुका है इंकार

पेटीएम के शेयरों में पहली बार मंगलवार को 400 रुपये से नीचे के लेवल देखे गए थे और आज तो ये 350 रुपये से भी नीचे चले गए हैं. पेटीएम के लिए इस समय चौतरफा मु्श्किलों का दौर नजर आ रहा है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से रिजर्व बैंक ने सोमवार को ही इनकार कर दिया. इस तरह पेटीएम के लिए ये आस भी टूटती दिखी कि शायद आरबीआई अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा.

आरबीआई ने क्या एक्शन लिया था-जानें
31 जनवरी की शाम पेटीएम के लिए एक बुरा सपना बनकर आई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सेवाओं को 29 फरवरी के बाद से बंद करने का आदेश दे दिया. इसके तहत आरबीआई ने पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड प्रोडक्ट, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार ना करने का निर्देश दिया था।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की
'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त