रायपुर में सौम्या चौरसिया का चालान आज पेश होने पर संशय, ईडी से मामला सेट करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, मुंबई से हुआ एक गिरफ्तार

रायपुर में सौम्या चौरसिया का चालान आज पेश होने पर संशय, ईडी से मामला सेट करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, मुंबई से हुआ एक गिरफ्तार

रायपुर में सौम्या चौरसिया का चालान आज पेश होने पर संशय, ईडी से मामला सेट करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, मुंबई से हुआ एक गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने कोल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार आरोपी ने […]

रायपुर में सौम्या चौरसिया का चालान आज पेश होने पर संशय, ईडी से मामला सेट करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, मुंबई से हुआ एक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने कोल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार आरोपी ने ईडी की कार्यवाही को प्रभावित करने और एजेंसी के ज्वाइन डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों से सीधा संपर्क बताकर मामला खत्म करा देने का झांसा देकर कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद एक आरोपी के परिजन से कथित रूप से ₹20 लाख ठग लिया हैं। ईडी इस आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर मांगेगी । वही दो खनिज अधिकारियों को फिर से रिमांड पर आज मांगेगी । रायपुर कोर्ट में ईडी आज उन 4 आवेदनों पर अपना पक्ष रखेगी । जिसमें ईडी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। खबर है कि कोयला घोटाला और वसूली रैकेट मामले के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को कथित रूप से सबसे ज्यादा प्रभावशाली बनाने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया के विरुद्ध चालान आज पेश नहीं करेगी ।

ईडी ने मुंबई से पकड़ा बतोलेबाज

Read More रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ी लापरवाही: सुबह से हो रहा था गर्म हवा का रिसाव, फिर भी जारी रखा उत्पादन; बम जैसे धमाके के साथ फर्नेस पंचर, 4 श्रमिक घायल

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुंबई से राकेश चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राकेश चौधरी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोयला घोटाला और वसूली मामले में जिसमें सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी ,सुनील अग्रवाल , निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई ,और सौम्या चौरसिया समेत तीन अन्य केंद्र जेल रायपुर में बंद है । उसी मामले में आरोप है कि मुंबई निवासी राकेश चौधरी ने जेल में बंद इन आरोपियों में से एक के रिश्तेदार से यह बात कह कर 20 लाख रुपए ले लिए कि उसके ईडी में गहरे संपर्क हैं। और ज्वाइन डायरेक्टर समेत ईडी के कई अधिकारियों को बोलकर पूरे केस में राहत दिलवा देगा ।ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि बुनियादी तौर पर राकेश चौधरी “बंटी बटोले बाज”ही है ।

Read More राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी

4 आवेदनों पर ईडी देगी जवाब

ईडी के खिलाफ करीब 4 आवेदन रायपुर कोर्ट में है। इन आवेदनों में ईडी पर प्रताड़ित किए जाने और जबरन बयान /दस्तखत लेने जैसे आरोप लगे हैं । वहीं एक आवेदन में आशंका जताई गई है कि यदि वह आईडी के समक्ष आया तो उसे प्रताड़ित किया जा सकता है। इन आवेदन देने वालों में से एक को ईडी ने हालिया दिनों गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से एक आवेदन में ईडी पर प्रताड़ित करने के साथ-साथ आंख पर स्थाई नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। इन सभी आवेदनों पर आज ईडी जवाब पेश करेगी ।

सौम्या चौरसिया के खिलाफ चालान पर आज संसय

कोयला घोटाले और वसूली मामले में ईडी के अनुसार पूरे गिरोह को संचालित करने वाले सूर्यकांत तिवारी को असिमित ताकत देने वाली राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुख्यमंत्री के उप सचिव सौम्या चौरसिया जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ थी, और वर्तमान में निलंबित और जेल में है। ऐसी खबरें हैं कि उनके खिलाफ ईडी आज पूरक चालान पेश नहीं कर रही है। ईडी को गिरफ्तारी के साथ 60 दिनों के भीतर चालान पेश करना है। और उसी हिसाब से अभी ईडी के पास वक्त हैं ।सूत्रों के अनुसार ईडी सौम्या चौरसिया के खिलाफ चालान 30 या 1 फरवरी को पेश कर सकती है।

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट