अब नहीं लगेगी तारीख़ पर तारीख़, इस सिस्टम से सब पेंडिंग केस साफ़ हो जाएंगे

अब नहीं लगेगी तारीख़ पर तारीख़, इस सिस्टम से सब पेंडिंग केस साफ़ हो जाएंगे

अब नहीं लगेगी तारीख़ पर तारीख़, इस सिस्टम से सब पेंडिंग केस साफ़ हो जाएंगे CJI बनते ही जस्टिस यूयू ललित (UU Lalit) ने पेंडिंग केसेज के निपटारे का काम तेजी से शुरू कर दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने 12 दिन के कार्यकाल में यूयू ललित लगभग 4000 केस क्लियर कर चुके हैं. […]

अब नहीं लगेगी तारीख़ पर तारीख़, इस सिस्टम से सब पेंडिंग केस साफ़ हो जाएंगे

CJI बनते ही जस्टिस यूयू ललित (UU Lalit) ने पेंडिंग केसेज के निपटारे का काम तेजी से शुरू कर दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने 12 दिन के कार्यकाल में यूयू ललित लगभग 4000 केस क्लियर कर चुके हैं. शुरू से ही CJI कहते आए हैं कि 74 दिनों के छोटे से कार्यकाल में उनका पहला मकसद लंबे समय से लटकते आ रहे मामलों को लिस्ट करना और निपटाना है. ये बात सच भी साबित हो रही है।

CJI यूयू ललित के पदभार संभालने के बाद से कुल 16 हज़ार 875 पेंडिंग मामलों को लिस्ट किया गया है. इसमें से 3,797 मामलों का निपटारा भी कर दिया गया है. इसमें सबसे ज्यादा मामले CJI ललित के कार्यकाल के पहले दिन क्लियर किए गए. संख्या है 546.

Read More दुर्ग में बड़ा खुलासा: गरीबों के नाम पर खुलते रहे खाते, पीछे चलता रहा सट्टे का काला खेल! 81 ATM और 62 पासबुक बरामद

यू यू ललित ने क्या कमाल किया?
यूयू ललित के नए लिस्टिंग सिस्टम को समझने से पहले कोर्ट के मामलों के समझना जरूरी है. कोर्ट में दो तरह के मामले होते हैं. नियमित मामले और फ्रेश मामले (Miscellaneous Case). नियमित मामलों में आमतौर पर पुरा नी अपीलें शामिल होती हैं जिनकी आखिरी सुनवाई होनी है.

Read More ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप

नए सिस्टम में सोमवार और शुक्रवार को जजों की तीन बेंच दिन के 60-70 से ज्यादा फ्रेश मामलों की सुनवाई करती हैं. वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लंच से पहले (10 से 2 बजे) जजों की तीन बेंचों को फ्रेश और नियमित केसों के लिए बांटा जाता है. फिर दोपहर 2 बजे के बाद सिर्फ फ्रेश केसों के लिए बेंच बैठती है. दो घंटे के इस सेशन में रोज़ लगभग 30 फ्रेश केस निपटाए जा रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले हर रोज सुबह 10 बजे से ही फ्रेश केस उठाए जाते थे, जिसके चलते नियमित केसों का नंबर ही नहीं आ पाया और बैकलॉग बढ़ने लगा।

हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने बेंच से वकीलों को लंच करने के लिए कुछ समय देने को कहा था. नियमित मामलों की अचानक लिस्टिंग होने के चलते वकील केस की तैयारी करने और सीनियर वकीलों को शामिल करने के लिए भी समय की मांग कर रहे हैं.

जस्टिस कौल और एएस ओका की बेंच ने एक केस को 15 नवंबर तक के लिए स्थगित करते हुए कहा-

नए लिस्टिंग सिस्टम में सुनवाई के लिए फिक्स किए गए फ्रेश मामले लेने के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है. 2 बजे के लिए बाद वाले समय में काफी फ्रेश केस इकट्ठा हो जाते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में कितने केस पेंडिंग हैं?
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 1 सितंबर, 2022 तक सुप्रीम कोर्ट में कुल 70 हज़ार 310 मामले लंबित थे. इनमें 51 हज़ार 839 विविध मामले और 18 हज़ार 471 नियमित मामले शामिल थे.
रिपोर्ट कहती है कि अगर वर्तमान दर से मामले क्लियर किए जाएं तो कार्यकाल पूरा होने तक CJI ललित इस बैकलॉग का लगभग 18 फीसदी या कहें लगभग 12 हज़ार 500 मामलों का निपटारा कर देंगे.
अलग-अलग हाईकोर्ट में कितने केस पेंडिंग?
कानून मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 29 जुलाई, 2022 तक देश भर के 25 उच्च न्यायालयों में 59 लाख 55 हज़ार 907 मामले लंबित हैं

Tags:

Latest News

रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा रतनपुर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की दबंगई: महिला को टोनही कहा और कर लिया जमीन पर कब्जा, साध्वी विवाद के बाद सामने आया एक और कारनामा
मुंबई लोकल में खौफनाक मर्डर: मामूली बहस के बाद युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- 'अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ'
सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
रायपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल : दो पास्टर गिरफ्तार, थाने पहुंचकर ईसाई समाज ने जताया विरोध
बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान
18.13 करोड़ के गबन से हिला अपेक्स बैंक : मैनेजर, लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सभी बर्खास्त
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : रायपुर में ब्लिंकिट का कार्यालय सील, फायर सेफ्टी समेत मिलीं कई खामियां
76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार
पासपोर्ट पर सरकार की बड़ी सफाई: विदेश यात्रा के लिए जरूरी, लेकिन नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं
प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
गरीब और निरक्षर ग्रामीणों के हक में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजस्व मंडल को फिर करनी होगी सुनवाई