Road Accident: पश्चिम बंगाल में जबरदस्त सड़क हादसा, पुरुलिया-जमशेदपुर हाईवे पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 9 की मौत

Road Accident: पश्चिम बंगाल में जबरदस्त सड़क हादसा, पुरुलिया-जमशेदपुर हाईवे पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 9 की मौत

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-18) पर हुआ है। सभी शादी समारोह में शामिल होने के बाद पुरुलिया से झारखंड की ओर जा रहे थे। तभी नामशोल में उनकी बोलेरो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई है। हादसे के बाद बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी 9 यात्रियों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। चार पहिया बोलेरो कार पुरुलिया से बलरामपुर की ओर जा रही थी। उसी समय कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार को बचाने के चक्कर में ट्रक भी अनियंत्रित होकर बगल में धान के खेत में जा घुसी और पलट गई। सूचना मिलने पर बलरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

Read More रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान

9 मृतक नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है एवं एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर निवासी है। घटना की जानकारी के बाद तिलाईटांड गांव में मातम छा गया। सभी लोग ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना के अदाबना गांव बरात में गए थे। लौटने के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना हुआ। फिलाहल, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

Read More Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान

Tags:

Latest News

अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में