हरियाणवी गीत ‘टटीरी’ पर बवाल: रैपर बादशाह को महिला आयोग का समन, 13 मार्च को पेश होने का आदेश

हरियाणवी गीत ‘टटीरी’ पर बवाल: रैपर बादशाह को महिला आयोग का समन, 13 मार्च को पेश होने का आदेश

चंडीगढ़। बॉलीवुड के मशहूर रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह नये विवाद में फंस गये हैं। बादशाह को हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने समन जारी कर तलब किया है। बादशाह पर 'टटीरी' गाने में हरियाणवी बच्चियों को यूनिफॉर्म में बस के ऊपर चढ़ाकर डांस कराने, स्कूल के बैग फेंकवाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल दर्शाने के आरोप हैं। बादशाह को 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होने को कहा गया है।

बता दें,'टटीरी' हरियाणवी गीत है, जिसे एक हरियाणवी सिंगर की बेटी ने गाया था। इस गीत में लड़कियां हरियाणवी परिधान में नृत्य करती हैं। बादशाह रैपर की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसे रैप के रूप में पेश कर दिया। इस रैप की शूटिंग जींद जिले में की गई थी। यह गीत एक मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं।

'टटीरी' गाने को अभी तक यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। यह गीत रिलीज होने के बाद रैप के बोल और फिल्मांकन पर विवाद हुआ है। बृहस्पतिवार की रात को जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर बादशाह के गाए इस गाने और उसके फिल्मांकन के दृश्यों पर कड़ी आपत्ति जताई और तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित करने की मांग की।

Read More Badshah Divorce: शादी के 5 महीने बाद टूटा रिश्ता! ईशा रिखी से अलग हुए रैपर बादशाह, बोले- ‘अब अपनी-अपनी राह पर बढ़ेंगे’

गाने में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल!
पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा रोहतक के एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है। शिकायत में बादशाह के रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई है।

बच्चियों को पढ़ाई से दूर करने का आरोप
उन्होंने कहा कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया। बादशाह के गीत में छोटी-छोटी बच्चियां हरियाणा के सरकारी स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं और उन्हें अपनी किताबें व बस्ते फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गाने के ये सीन और शब्द समाज में गलत संदेश दे रहे हैं कि पढ़ाई जरूरी नहीं है। बच्चे गलत और भद्दी भाषा को आम बात समझ सकते हैं। खासकर जब छोटे बच्चों को स्कूल की यूनिफॉर्म में ऐसा करते हुए दिखाया जाता है, तो इससे दूसरे बच्चे भी पढ़ाई से दूर हो सकते हैं।

महिला आयोग ने 13 मार्च को किया तलब
हरियाणा महिला आयोग ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में 13 मार्च के लिए समन करते हुए नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य, शिव आरती इंडिया फाउंडेशन पानीपत के निदेशक शिव कुमार को बतौर शिकायतकर्ता पेश होने के लिए कहा है। इसके अलावा आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह गायक को उत्तरवादी के रूप में पेश होने के लिए कहा गया है। इस मामले की सुनवाई 13 मार्च को महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया द्वारा जिला उपायुक्त कार्यालय पानीपत के कान्फ्रेंस हाल में की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Chhattisgarh Swine Flu: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा H1N1 का दायरा, 7 नए केस से आंकड़ा 170 के करीब; रायपुर में 14 एक्टिव मरीज Chhattisgarh Swine Flu: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा H1N1 का दायरा, 7 नए केस से आंकड़ा 170 के करीब; रायपुर में 14 एक्टिव मरीज
Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh बैटरी के साथ Vivo T5 5G की एंट्री, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा
Vitamin B12 & D Deficiency: हर वक्त थकान और हड्डियों में दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें B12-D की कमी के संकेत और बचाव
September Ekadashi 2026: सितंबर में पड़ेंगी दो एकादशी, जानें अजा और परिवर्तिनी एकादशी की सही तारीख और पूजा विधि
मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी
न कार्यालय , न विज्ञापन, फिर भी बीज निगम में दे दी नौकरी! एमडी का डिजिटल हस्ताक्षर स्कैन कर बांटे नियुक्ति पत्र
सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 
Sukma ACB Action: BEO कार्यालय में ACB का ट्रैप, 10 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी धराया, एरियर्स भुगतान के नाम पर मांगने का आरोप
CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले पद; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी
Chhattisgarh Corona Alert: प्रदेश के दो जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; H1N1 के भी 37 एक्टिव केस
Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो
अफीम केस में पूर्व BJP नेता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से जमानत; ‘खेत में मौजूद नहीं थे’ बना अहम आधार