शुभांशु शुक्ला ने ISS छोड़ने से पहले किया कमाल, कहा- मैं अंतरिक्ष का वॉटर बेंडर...

शुभांशु शुक्ला ने ISS छोड़ने से पहले किया कमाल, कहा- मैं अंतरिक्ष का वॉटर बेंडर...

शुभांशु शुक्ला ने ISS छोड़ने से पहले किया कमाल, कहा- मैं अंतरिक्ष का वॉटर बेंडर...

शुभांशु शुक्ला ने ISS पर पानी के अद्भुत प्रयोग कर दिखाए, Axiom-4 मिशन के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने अपनी यादगार वापसी की। जानिए उनके अनुभव और मिशन की सफलता।

नई दिल्ली: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन चुके शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी होने वाली है। वो उनकी टीम के बाकी तीन अंतरिक्ष यात्री आईएसएस से रवाना हो चुके हैं। स्पेसक्रॉफ्ट कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा। शुभांशु शुक्ला ने अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के अंतिम दिन को भी यादगार बना दिया। Axiom-4 मिशन के साथ स्पेस में मौजूद शुक्ला ने जीरो ग्रैविटी में पानी से फिजिक्स को मात देने वाले हैरतंगेज करतब दिखाए।

शुभांशु शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में एक वीडियो शूट किया। कैमरे के सामने एक चमकता हुआ पानी का गोला हवा में तैरते हुए दिखाया। शुक्ला ने एक लाइव इंटरएक्शन के दौरान कहा, “यह अनुभव बहुत ही रोमांचक रहा। हम यहां लगातार प्रयोगों और गतिविधियों में व्यस्त रहे। लेकिन जब भी थोड़ा समय मिलता, मैं खिड़की के पास जाकर धरती की तस्वीरें खींचता हूं।”

स्पेस मिशन की सीनियर मेंबर और अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन ने भी शुभांशु के साथ इस करतब में साथ दिखीं। उन्होंने बताया, “गुरुत्वाकर्षण के अभाव में सतह तनाव हावी हो जाता है, जिससे पानी एक गोले का रूप ले लेता है।”

Read More दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका

Axiom-4 मिशन की विदाई समारोह के दौरान शुक्ला ने भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “आज भारत अंतरिक्ष से बहुत आत्मविश्वासी, निडर और गर्वित नजर आता है। और हां, भारत आज भी सारे जहां से अच्छा है।” उन्होंने अपने मिशन को एक “अविश्वसनीय यात्रा” बताया और कहा कि यह तो बस एक शुरुआत है। मेरा व्यक्तिगत अध्याय भले खत्म हो रहा हो, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अभियान की असली उड़ान अब शुरू हुई है। अगर हम सब मिलकर चलें, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

Read More मोहाली ऑफिस में खौफनाक वारदात: सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद पर भी किया हमला

शुक्ला और उनकी टीम सोमवार को भारतीय समयानुसार 4.35 मिनट पर आईएसएस से धरती की ओर रवाना हो चुके हैं। उनका स्पेसकॉफ्ट साढ़े 22 घंटे की यात्रा के बाद 15 जुलाई को शाम 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा। गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला ने राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा है।

Latest News

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार, WY टैबलेट और प्रतिबंधित सामान की खेप जब्त
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे