भाजपा नेता की दबंगई का LIVE वीडियो: जिला महामंत्री ने पड़ोसी दुकानदार को पीटा, पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल!

भाजपा नेता की दबंगई का LIVE वीडियो: जिला महामंत्री ने पड़ोसी दुकानदार को पीटा, पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल!

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भाजपा के एक स्थानीय नेता की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री राकेश वर्मा, उनकी पत्नी, बेटे और एक नौकर को पड़ोसी दुकानदार कपिल वर्मा, उनके बेटे और एक नौकर को बेरहमी से पीटते हुए साफ देखा जा सकता है. यह घटना सत्ताधारी दल के नेता से जुड़ी होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है.

 

Read More DJB टेंडर केस में ACB का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, 1.52 करोड़ की कथित रिश्वत और ई-मेल चैट से खुली ‘टेंडर सेटिंग’ की जांच

Read More पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी प्रकरण में दोषी करार: लोकसभा जांच समिति ने सदन में पेश की रिपोर्ट, जवाबों को बताया टालमटोल वाला

 

दरअसल, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार इलाके की है. यहां पुलिस चौकी के ठीक सामने मामूली विवाद को लेकर भाजपा नेता ने अपने पूरे परिवार समेत पड़ोसी दुकानदार पर हमला बोल दिया. वायरल वीडियो में राकेश वर्मा की पत्नी चप्पल और वाइपर से हमला करती दिखाई दे रही है, जबकि बेटे और नौकर भी मारपीट में शामिल हैं.

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. शुरुआत में यह घटना 1 जून की बताई गई थी, लेकिन स्थानीय सीओ ने इसे पुराना मामला बताकर टालने की कोशिश की है.

हैरानी की बात है कि इतने गंभीर मामले में, जिसका वीडियो स्पष्ट रूप से सामने है, अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही किसी तरह की ठोस कार्रवाई सामने आई है. इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल और जनआक्रोश दोनों बढ़ गए हैं. आमजन भाजपा नेता और उनके परिवार के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी होने का दावा कर रही है, लेकिन भाजपा नेता की दबंग छवि के कारण पुलिस कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल उठना लाजिमी है. यह देखना होगा कि क्या पुलिस निष्पक्ष होकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करती है या राजनीतिक दबाव में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जा

एगा.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध