राष्ट्रीय जगत विजन ब्रेकिंग : ED दफ्तर नहीं पहुंचे छत्तीसगढ़ के सुपर सीएम टुटेजा, 24 घंटे की मोहलत के बाद फरार घोषित करने की तैयारी में एजेंसियां

राष्ट्रीय जगत विजन ब्रेकिंग : ED दफ्तर नहीं पहुंचे छत्तीसगढ़ के सुपर सीएम टुटेजा, 24 घंटे की मोहलत के बाद फरार घोषित करने की तैयारी में एजेंसियां रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निर्देशालय की कार्यवाही सुर्खियों में है। कोल खनन परिवहन घोटाले की पूरी चैन उसके हाथो में आ गई है। बताते है […]

राष्ट्रीय जगत विजन ब्रेकिंग : ED दफ्तर नहीं पहुंचे छत्तीसगढ़ के सुपर सीएम टुटेजा, 24 घंटे की मोहलत के बाद फरार घोषित करने की तैयारी में एजेंसियां


रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निर्देशालय की कार्यवाही सुर्खियों में है। कोल खनन परिवहन घोटाले की पूरी चैन उसके हाथो में आ गई है। बताते है कि अनिल टुटेजा और उसके पुत्र यश टुटेजा के प्राथमिक बयानों के बाद राजनीति उफान पर है। ED दफ्तर में आज अनिल टुटेजा के नहीं पहुंचने के चलते उसकी खोजबीन तेज हो गई है।

बता दे कि हफ्तेभर पहले छापेमारी के बाद अनिल टुटेजा और उनके पुत्र को एजेंसियों ने धर लिया था। उनके साथ कई अधिकारी और कारोबारी भी ED के कब्जे में थे। बताते है कि ED की बैंड बाजा बारात निकलने ही वाली थी कि टुटेजा समेत कई संदेहियों ने अपने ‘आका’ की हकीकत से एजेंसियों को रूबरू कराना शुरू कर दिया था। सरकार की असलियत जाहिर करने वालो में अव्वल नाम टुटेजा पिता-पुत्र का बताया जाता है।

Read More कुत्तों का बेवजह भौंकना महज इत्तेफाक नहीं! इसके पीछे छिपे हैं 4 बड़े ज्योतिषीय कारण

बताते है कि पूछताछ के दौरान टुटेजा की तर्ज पर तमाम संदेहियों ने भी हकीकत बयां कर अपने बयान दर्ज कराये है। जानकारी के मुताबिक गिरफ़्तारी से बचने के लिए कई संदेहियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया के आदेशों निर्देशों को लेकर भी हकीकत से एजेंसियों को अवगत कराया है।

Read More BREAKING: शराब घोटाले मामले में अग्रिम जमानत खारिज होते ही फरार हुआ केडिया, अब ACB के शिकंजे में

बताते है कि इसी कड़ी में टुटेजा पिता-पुत्र के भी प्राथमिक बयान दर्ज किये गए थे। सूत्रों के मुताबिक टुटेजा एंड कंपनी की गुहार पर एजेंसियों ने बयान दर्ज कराने के लिए 04 / 04 / 2023 की तिथि को मुकर्रर की गई थी। बताते है कि टुटेजा एंड कंपनी को आज अपनी बेगुनाही से जुड़े तमाम दस्तावेजों को लेकर प्रवर्तन निर्देशालय के दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी।

बताया जा रहा है कि आज दिन भर ED दफ्तर में अनिल टुटेजा का इंतजार होता रहा। लेकिन टुटेजा, दूर-दूर तक नजर नहीं आये। जबकि तमाम संदेहियों ने एक-एक कर अपने बयान दर्ज कराये। इस समाचार को लिखे जाने तक भी ED दफ्तर में बयान दर्ज करने का सिलसिला दिखाई दिया।

इसी दौरान अनिल टुटेजा के बयानों और कई डिजिटल साक्ष्यों की तस्दीक करते हुए कुछ संदेही भी नजर आये। चर्चा है कि जल्द ही नया नोटिस जारी कर ED अनिल टुटेजा को फरार घोषित कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक टुटेजा पिता-पुत्र बिलासपुर हाई कोर्ट से लेकर दिल्ली सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत के लिए हाथ-पांव मारने में व्यस्त बताये जाते है

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला