राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : ‘भ्रष्टाचार की महारानी’ छूटेगी की नहीं ? चर्चाओं का बाजार गर्म, अगली सुनवाई 11 अप्रैल को, सौम्या के काले कारनामो की फेहरिस्त सुनाते-सुनाते गला भर आया ED के वकीलों का

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : ‘भ्रष्टाचार की महारानी’ छूटेगी की नहीं ? चर्चाओं का बाजार गर्म, अगली सुनवाई 11 अप्रैल को, सौम्या के काले कारनामो की फेहरिस्त सुनाते-सुनाते गला भर आया ED के वकीलों का बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आज अभियुक्त सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द्द किये जाने को लेकर ED के वकीलों […]

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : ‘भ्रष्टाचार की महारानी’ छूटेगी की नहीं ? चर्चाओं का बाजार गर्म, अगली सुनवाई 11 अप्रैल को, सौम्या के काले कारनामो की फेहरिस्त सुनाते-सुनाते गला भर आया ED के वकीलों का


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आज अभियुक्त सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द्द किये जाने को लेकर ED के वकीलों ने अपनी दलीले पेश कर कोल खनन परिवहन घोटाले की लम्बी फेहरिस्त पर विराम लगाया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में उपस्थित हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने घोटाले की नींव रखे जाने से लेकर भ्रष्टाचार की सरकारी इमारत से अदालत को रूबरू कराया।

ED की ओर से बताया गया कि अवैध वसूली और लेव्ही का नेटवर्क किसी पेशेवर गिरोह की तर्ज पर मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध है, कई गंभीर मामलो की जाँच कराई जा रही है। ED की ओर से चिंता जाहिर की गई की आरोपियों की रिहाई से जाँच प्रभावित होने का अंदेशा है।

Read More मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने अपनी दलीले पेश कर अदालत के संज्ञान में यह तथ्य भी लाया कि राज्य के कोल खनन परिवहन घोटाले में कुछ खास लोग शामिल है, जो सत्ता के शीर्ष के संरक्षण में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कई दस्तावेज भी पेश किये। इसमें बताया गया कि ED सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक गड़बड़ियों से जुड़े मामलो की ही जाँच कर रही है।

Read More Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान

जबकि IPC एवं अन्य एक्ट, सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत की जाने वाली कार्यवाही के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। इसमें दो आरोपियों सौम्या चौरसिया और IAS समीर विश्नोई की अनुपातहीन संपत्ति की जानकारी भी दी गई है।

बताते है कि ED ने आखिरी घड़ी तक सौम्या चौरसिया के भ्रष्टाचारों की महिमा बताई, फिर भी गुनाहो का सिलसिला थमता नजर नहीं आया। दस्तावेजों सबूतों और कई चैट के जरिये ED की ओर से दलीलें समाप्त की। कानून के जानकारों के मुताबिक अब ED की दलीलों पर सौम्या चौरसिया की ओर से जवाब पेश किया जायेगा। इसके लिए 11 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की गई है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल मौजूद रहे।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज