महादेव सट्टा ऐप मामले में फंसते नजर आ रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूप

महादेव सट्टा ऐप मामले में फंसते नजर आ रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूप

महादेव सट्टा ऐप मामले में फंसते नजर आ रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जल्द भेजा जा सकता है , पुछताछ के लिए संमस रायपुर : महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी फंसते नजर आ रहे हैं। उनके नाम का जिक्र तो पहले भी आरोपी ने किया […]


महादेव सट्टा ऐप मामले में फंसते नजर आ रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जल्द भेजा जा सकता है , पुछताछ के लिए संमस


रायपुर : महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी फंसते नजर आ रहे हैं। उनके नाम का जिक्र तो पहले भी आरोपी ने किया था। अब चार्जशीट में भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल किया गया है। अब उनको जल्द ही संमस भेजा जा सकता है। आरोपी असीम दास का दावा है कि घोटाले का पैसा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा गया था। उधर मुंबई से इस केस में पहली गिरफ़्तारी हो गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने दीक्षित कोठारी नाम के आरोपी को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर 11 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि कोठारी एक बेटिंग एप्लिकेशन का मुख्य संचालक है। उस पर विदेश में डोमेन रजिस्टर करवाकर भारत में बेटिंग ऐप चलाने का आरोप है।

Read More 'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त

भूपेश बघेल को 508 करोड़ देने का दावा
महादेव बेटिंग ऐप केस में आरोपी असीम दास के अपने बयान में बघेल का नाम लिया। उसने बताया कि बघेल को चुनाव के दौरान महादेव ऐप प्रोमोटर्स की ओर से 508 करोड़ रुपये दिए गए थे। बता दें कि आरोपी असीम दास के ठिकाने से ईडी ने 5 करोड़ 39 लाख रुपये बरामद किए गए थे। ईडी की तरफ से दाखिल चार्जशीट में असीम दास के अलावा शुभम सोनी, अमित अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह के भी नाम दर्ज हैं।

Read More SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा

ईडी की ,1700-1,800 पन्नों की नई चार्जशीट
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक करीब 1,700-1,800 पन्नों की नई चार्जशीट एक जनवरी को दायर की गई थी, जिसमें पांच लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया गया है। इनमें कथित कैश कूरियर असीम दास, पुलिस कांस्टेबल भीम सिंह यादव, ऐप से जुड़े एक प्रमुख कार्यकारी शुभम सोनी और अन्य शामिल हैं। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत द्वारा 10 जनवरी को आरोपपत्र पर संज्ञान लेने की उम्मीद है।
बता दें कि ऐप के कथित मालिक सोनी ने पहले एक वीडियो बयान और ईडी को एक हलफनामा भेज कर दावा किया था कि ऐप को बिना कानूनी कार्रवाई अपना अवैध कारोबार करने की अनुमति देने के लिए नेताओं और उनसे जुड़े व्यक्तियों को दी गई रिश्वत के ‘सबूत’ हैं। एजेंसी ने रायपुर में विशेष पीएमएलए अदालत के सामने दायर अपने पहले आरोप पत्र में चंद्राकर और उप्पल के साथ कुछ अन्य लोगों को भी नामित किया था

Tags:

Latest News

नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Meta Apologises: पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ देर हुआ ब्लॉक, Meta ने मांगी माफी; बताया- तकनीकी गड़बड़ी से हुई गलती
CJP Protest Hearing: लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- 'कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई हो, पुलिस के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी'
CG Accident News: तड़के बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से ज्यादा लोग घायल; मची चीख-पुकार
सूरजपुर हिंसा केस: पुलिस का एक्शन मोड ON, 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज; आरोपियों की तलाश तेज