हाईकोर्ट का अहम फैसला: वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर रहीं राधा को मिलेगी असिस्टेंट ग्रेड 3 की नौकरी

कमर्शियल कोर्ट को 6 सप्ताह में नियुक्ति का आदेश, नियम की अनदेखी पर लगाई फटकार

हाईकोर्ट का अहम फैसला: वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर रहीं राधा को मिलेगी असिस्टेंट ग्रेड 3 की नौकरी

बिलासपुर हाईकोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर होने के बावजूद नौकरी से वंचित रखी गई राधा डडसेना को हाईकोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने कमर्शियल कोर्ट रायपुर को आदेश दिया है कि 6 सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता को असिस्टेंट ग्रेड 3 के पद पर नियुक्त किया जाए। यह मामला कमर्शियल कोर्ट में रिक्त पद पर ज्वाइनिंग न दिए जाने से जुड़ा था।

 

Read More हाई कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम से लेकर 15 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले....

16 जून को हुई प्रारंभिक चयन प्रक्रिया

Read More रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!

 

कमर्शियल कोर्ट रायपुर में असिस्टेंट ग्रेड 3 के दो पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 जून 2023 को विज्ञापन के साथ शुरू हुई थी। इन पदों में से एक अनारक्षित वर्ग के लिए था जबकि दूसरा ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित था। अनारक्षित पद पर तो नियुक्ति हो गई लेकिन ओबीसी के रिक्त पद पर विक्रम देवांगन ने सूची में सबसे आगे होने पर ज्वाइन कर लिया। इसी पद के लिए डूमरतराई रायपुर निवासी राधा डडसेना ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और उन्हें वेटिंग लिस्ट में पहला स्थान मिला था।

 

विक्रम देवांगन का इस्तीफा

 

कुछ महीने बाद विक्रम देवांगन का शिक्षक के रूप में चयन हो गया और उन्होंने असिस्टेंट ग्रेड 3 के पद से इस्तीफा दे दिया। हाईकोर्ट रूल्स के अनुसार वेटिंग लिस्ट की वैधता एक साल तक रहती है। इस नियम का हवाला देते हुए राधा डडसेना ने कमर्शियल कोर्ट में आवेदन दिया कि चूंकि पद अब रिक्त हो चुका है उन्हें वेटिंग लिस्ट में प्रथम स्थान पर होने के कारण नियमानुसार ज्वाइनिंग दी जाए।

 

कमर्शियल कोर्ट ने राधा का आवेदन यह कहकर नामंजूर कर दिया कि चयनित व्यक्ति के ज्वाइन करने के बाद अब कोई दावा नहीं रह जाता। इस पर राधा डडसेना ने अपने एडवोकेट अच्युत तिवारी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि वेटिंग लिस्ट एक साल तक वैध रहती है और यदि चयनित व्यक्ति ने त्यागपत्र दे दिया है तब भी वह पद रिक्त माना जाएगा। ऐसे में वेटिंग लिस्ट में सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए। इस महत्वपूर्ण निर्णय के साथ हाईकोर्ट ने कमर्शियल कोर्ट को राधा डडसेना को 6 सप्ताह के भीतर असिस्टेंट ग्रेड 3 के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया।

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट