छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

Bilaspur/  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सम्पन्न हुआ।  राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल बैठक के मुख्य अतिथि और डॉ. सोमनाथ यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।


बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों से स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी ली गई और संगठन की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद  अग्रवाल ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बीते वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे नवाचारों की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों की शुरुआत हो चुकी है, जिससे युवा वर्ग सशक्त हो रहा है।

Read More जनपद पंचायत CEO को हटाने का अधिकार कलेक्टर को नहीं हाईकोर्ट ने आदेश रद्द कर अफसर को फिर किया बहाल

 

Read More मानसून पूर्वानुमान इस साल 6 प्रतिशत कम बारिश होगी अगस्त सितंबर में अल नीनो का खतरा

सांसद  अग्रवाल ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को देखते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करें और जहां आवश्यक हो वहां प्रशासन से समन्वय कर कार्य करें।  
उन्होंने पानी जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने और प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। वर्तमान में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रदेशभर में 300 से ज्यादा स्थानों पर पेयजल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।


बैठक में संगठन के वित्तीय प्रबंधन और आगामी बजट पर भी चर्चा हुई। सांसद  अग्रवाल ने स्काउट्स एवं गाइड्स के लिए किट और ड्रेस के वितरण हेतु ठोस योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया।

सांसद अग्रवाल ने बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिलों में स्काउटिंग गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया ताकि स्काउटिंग को और अधिक सशक्त एवं व्यापक रूप दिया जा सके।

बैठक में राज्य सचिव कैलाश सोनी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा, राज्य सह सचिव शिवानी गणवीर, सरिता पांडेय, विजय यादव, देवेन्द्र कुमार साखरे, प्रतिमा ठाकरे झा, मुरली शर्मा सहित सभी जिला मुख्य आयुक्त एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।  
यह बैठक छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।


बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई:
*आगामी 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियों की समीक्षा (परिवहन, भोजन, आवास सहित संपूर्ण व्यवस्था)  
*वर्ष 2025-26 के युवा एवं वयस्क कार्यक्रमों की स्वीकृति
*राज्य मुख्यालय के कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं वेतनमान
*राज्यपाल अलंकरण समारोह (23 अप्रैल) की तैयारियाँ  
*राज्य प्रशिक्षण केंद्रों (झांकी-अभनपुर, झीपन-बलौदाबाजार) के विकास कार्य

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना