सैफ अली खान को बड़ा झटका! पटौदी की 15000 करोड़ की संपत्ति हुई शत्रु संपत्ति घोषित

सैफ अली खान को बड़ा झटका! पटौदी की 15000 करोड़ की संपत्ति हुई  शत्रु संपत्ति घोषित

भोपाल। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को भोपाल स्थित पटौदी खानदान की पुश्तैनी संपत्तियों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी लगभग 15000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को 'शत्रु संपत्ति' घोषित कर दिया है। कोर्ट ने 25 साल पुराने एक ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मामले की शुरुआत से दोबारा जांच करने का आदेश दिया है, जिसे एक साल के भीतर पूरा करना होगा।

                  यह पूरा मामला पटौदी खानदान की संपत्ति को लेकर कई दशकों से चल रहा है। 'शत्रु संपत्ति' उसे कहा जाता है जो उन लोगों की होती है जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान या चीन चले गए और भारत की नागरिकता छोड़ दी। इस मामले में सैफ अली खान की परदादी आबिदा सुल्तान के पाकिस्तान जाने के कारण ये संपत्तियां 'शत्रु संपत्ति' की श्रेणी में आ गईं। सैफ अली खान ने 2015 में इस वर्गीकरण को चुनौती दी थी और एक अस्थायी रोक भी हासिल की थी। हालांकि दिसंबर 2024 में हाईकोर्ट ने उस रोक को हटा दिया और उनकी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने परिवार को अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील करने के लिए 30 दिनों का समय दिया था लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई अपील दायर नहीं की गई। इसके बाद अब भोपाल जिला प्रशासन इन संपत्तियों पर नियंत्रण करने के लिए कानूनी रूप से सशक्त हो गया है। हाईकोर्ट के इस ताजा आदेश से पटौदी परिवार की विरासत और हजारों करोड़ की संपत्ति का भविष्य अधर में लटक गया है । 

 

Read More जनपद पंचायत CEO को हटाने का अधिकार कलेक्टर को नहीं हाईकोर्ट ने आदेश रद्द कर अफसर को फिर किया बहाल

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना