मैंने ही की बच्चे की हत्या कबूलनामे ने दिलाई सजा हाईकोर्ट ने मां की अपील खारिज की

मैंने ही की बच्चे की हत्या कबूलनामे ने दिलाई सजा हाईकोर्ट ने मां की अपील खारिज की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक चौंकाने वाले मामले में नवजात शिशु की हत्या की दोषी मां की सजा को बरकरार रखा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की खंडपीठ ने सत्र न्यायालय से मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ महिला की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि महिला ने गांव वालों की सामाजिक बैठक में बिना किसी दबाव या लालच के खुद ही यह कबूल किया था कि उसने बच्चे की हत्या की है।

लोकलाज के भय से की थी हत्या

यह मामला 22 अक्टूबर 2018 का है जब रायपुर जिले के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी विधवा बहू ने अपने दो दिन के नर शिशु के माथे और गले में चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी है और शव फेंक दिया है। पुलिस ने जांच की तो पीएम रिपोर्ट में बच्चे के सिर और गर्दन पर चोट से मौत और हत्या की पुष्टि हुई। महिला ने लोकलाज के भय से अवैध संबंध से जन्मे अपने नवजात बच्चे को खार में फेंक दिया था। पुलिस ने जनवरी 2019 में मामला दर्ज कर महिला और एक सह अभियुक्त के खिलाफ चालान पेश किया। निचली अदालत ने सह आरोपी को बरी कर दिया लेकिन महिला को अपने ही बच्चे की हत्या के आरोप में धारा 302 में उम्रकैद 201 में 5 साल और 318 में 2 साल कैद की सजा सुनाई थी।

Read More बिलासपुर के बहुचर्चित विराट अपहरण कांड में सगी ताई समेत 5 की उम्रकैद बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा- 'यह समाज में दहशत फैलाने वाला अपराध

इकबालिया बयान बना सजा का आधार

Read More डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'

हाईकोर्ट में आरोपी महिला के वकील ने तर्क दिया कि उसे झूठा फंसाया गया है। उनके ससुर जिन्होंने रिपोर्ट लिखवाई थी वे अपने बयान से पलट गए हैं। एफआईआर दर्ज होने में तीन महीने से ज्यादा की देरी हुई थी और कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। इन आधारों पर दोषमुक्त करने की मांग की गई थी।

                          हालांकि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से यह साबित होता है कि बच्चे की मौत हत्या की वजह से हुई थी। कोर्ट ने पाया कि सामाजिक बैठक में महिला ने खुद स्वीकार किया था कि उसके अवैध संबंध से बच्चा पैदा हुआ था और जब सह अभियुक्त ने बच्चे को रखने से मना कर दिया तो उसने बच्चे की हत्या कर दी। डीएनए रिपोर्ट से भी यह पुष्टि हुई कि वह बच्चे की जैविक मां है। कोर्ट ने कहा कि महिला ने गांव वालों के सामने स्वेच्छा से और बिना किसी प्रलोभन के यह स्वीकारोक्ति की थी।

कोर्ट ने बरकरार रखी निचली अदालत की सजा

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि ऐसे न्यायेतर इकबालिया बयान को सजा का आधार बनाया जा सकता है। इसके अलावा महिला के कबूलनामे की पुष्टि मेडिकल साक्ष्य और अन्य गवाहों के बयानों से भी हुई है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी प्रतिकूल गवाह के पूरे बयान को खारिज नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा हिस्सा जो अभियोजन पक्ष के मामले के अनुरूप है उसे साक्ष्य में स्वीकार किया जा सकता है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के आदेश को सही ठहराते हुए महिला की अपील को खारिज कर दिया है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'