बिलासपुर में बिना लाइसेंस चल रहे नामी अस्पताल, नियमों को ठेंगा दिखा कर मरीजों की जान से खेल रहे डॉक्टर

बिलासपुर में बिना लाइसेंस चल रहे नामी अस्पताल, नियमों को ठेंगा दिखा कर मरीजों की जान से खेल रहे डॉक्टर

बिलासपुर। शहर के रिंग रोड नंबर 2 स्थित महादेव हॉस्पिटल समेत शहर के करीब आधा दर्जन से ज्यादा बड़े अस्पतालों का लाइसेंस प्रशासन ने रोक दिया है। नियमितीकरण नहीं होने की वजह से जिला प्रशासन ने इनके रिन्यूअल पर रोक लगाई है, मगर बावजूद इसके ये अस्पताल धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इन अस्पतालों में अशोक प्रसूति मंदिर और जूना लाइन स्थित वर्मा नर्सिंग होम जैसे नामी संस्थान भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर लापरवाही पर आईएमए को भी सूचना दी है, फिर भी अस्पताल संचालक नियमों को ताक पर रखकर दुकानें चला रहे हैं।

शहर के कई नामी अस्पतालों की बिल्डिंग का आज तक नियमितीकरण नहीं हुआ है। सरकारी कागजों में जो अस्पताल अवैध घोषित हो चुके हैं, वहां हर दिन सैकड़ों मरीजों का ऑपरेशन और इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बिल्डिंग का नियमितीकरण नहीं होगा, तब तक लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जाएगा।

हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के बीचों-बीच चल रहे इन अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। सूची में केवल शहर के ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के बड़े अस्पताल भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक पहुंच और ऊंचे संपर्कों के कारण ये अस्पताल बिना वैध लाइसेंस के भी बेखौफ चल रहे हैं। इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने नियमानुसार आईएमए को भी सूची भेज दी है। अस्पतालों को बार-बार चेतावनी दी गई है कि वे अपनी बिल्डिंग का नियमितीकरण कराएं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आईएमए के पदाधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया गया है ताकि वे अपने सदस्यों को नियमों का पालन करने के लिए कहें।

Read More छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी

 

Read More बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य

डिस्क्लेमर:

यह समाचार रिपोर्टिंग केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें शामिल तथ्य और नाम प्राप्त जानकारी और प्राथमिक सूत्रों पर आधारित हैं। किसी भी अस्पताल में इलाज कराने या कानूनी राय लेने से पहले संबंधित सरकारी विभाग या आधिकारिक दस्तावेजों से जानकारी की पुष्टि जरूर कर लें। प्रकाशक या लेखक किसी भी विसंगति के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Tags:

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO