रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा पर सवाल: कैदी की प्रेमिका ने अंदर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा पर सवाल: कैदी की प्रेमिका ने अंदर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायपुर। राजधानी की सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के भीतर मुलाकात कक्ष में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुजरिम बेखौफ अंदाज़ में कैमरे के सामने पोज देता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद युवक के जन्मदिन पर उसकी प्रेमिका मुलाकात के लिए पहुंची थी, इसी दौरान उसने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी मुलाकात के दौरान होती रही, लेकिन जेल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी।image (1)

मुलाकात कक्ष बना शूटिंग स्पॉट?
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुलाकात कक्ष के भीतर कैदी पूरे इत्मीनान से वीडियो बनवा रहा है, मानो जेल नहीं बल्कि कोई निजी स्थान हो। यह घटना न केवल जेल नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर भी इशारा करती है।

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
जेल परिसर में मोबाइल फोन और वीडियो रिकॉर्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कैसे मोबाइल अंदर पहुंचा, किसकी लापरवाही से मुलाकात कक्ष में रिकॉर्डिंग संभव हुई, और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने इसे क्यों नहीं रोका, ये तमाम सवाल अब प्रशासन के सामने खड़े हैं।image

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

जांच के आदेश संभव
मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की भूमिका जांच के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सेंट्रल जेल जैसी हाई-सिक्योरिटी व्यवस्था में भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और प्रशासनिक सतर्कता पर तत्काल सख्ती की जरूरत है।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी