रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा, दूसरा भागा

रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा, दूसरा भागा

 

Read More दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी

 

बिलासपुर। एसीबी की टीम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षकों को रंगे हाथों पकड़ने का जाल बिछाया। इस दौरान एक राजस्व निरीक्षक रिश्वत की रकम लेकर फरार होने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे को एसीबी की टीम ने धर दबोचा।।

Read More रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी

 

मामला गौरेला स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय का है। मंगलवार को एसीबी बिलासपुर की 11 सदस्यीय टीम ने अचानक कार्यालय पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज पर एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े काम के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी की टीम ने संतोष कुमार चन्द्रसेन को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जब वह रिश्वत की रकम ले रहा था। वहीं, दूसरा आरोपी घनश्याम भारद्वाज, जो पहले ही रिश्वत की रकम हासिल कर चुका था, एसीबी टीम के पहुँचते ही मौके से फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने के बाद भी एसीबी की टीम ने हार नहीं मानी है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एसीबी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीबी की टीम ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जिसे मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, टीम ने कार्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है, 

Tags:

Latest News

चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब