ब्रेकिंग...वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया दोषमुक्त; 'पिछली सरकार में दर्ज हुआ था मामला

ब्रेकिंग...वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया दोषमुक्त; 'पिछली सरकार में दर्ज हुआ था मामला

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को आखिरकार न्याय मिल गया है। पिछली भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में उनके खिलाफ जो झूठा और फर्जी मामला दर्ज किया गया था, उससे जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेश कुमार शर्मा के न्यायालय में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद यह फैसला आया। यह फैसला एक बार फिर इस बात को साबित करता है कि पिछली सरकार में पत्रकारों को फँसाने के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाए गए थे।

जेब में ड्रग्स रखकर फँसाने का आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला पहलू यह था कि कथित तौर पर पत्रकार नामदेव को फँसाने के लिए उनकी जेब में ड्रग्स रखकर मामला दर्ज किया गया था। नामदेव को एक मनगढ़ंत आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

न्यायाधीश शैलेश कुमार शर्मा की कोर्ट में सुनवाई के दौरान, पुलिस इस आरोप को साबित नहीं कर पाई। कोर्ट ने पाया कि पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों में भारी कमी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केस की बुनियाद ही कमजोर और फर्जी थी। सबूतों और गवाहों के अभाव में कोर्ट ने सुनील नामदेव को तुरंत बरी करने का फैसला सुनाया।

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव को बरी किए जाने का ये फैसला पत्रकारिता जगत के लिए राहत की खबर है। यह फैसला उन तमाम पत्रकारों के लिए एक उदाहरण है, जिन पर पिछली सरकार के दौरान दबाव बनाने या उन्हें चुप कराने की नीयत से झूठे मामले दर्ज किए गए थे। यह दिखाता है कि न्यायपालिका ने सत्ता की मनमानी के आगे झुकने से इनकार कर दिया है।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार