छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला में आया बड़ा फैसला …….. कोयला घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत 5 लोग दोषी करार, 18 जुलाई को सजा का ऐलान

छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला में आया बड़ा फैसला …….. कोयला घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत 5 लोग दोषी करार, 18 जुलाई को सजा का ऐलान नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक के आवंटन घोटाला मामले में बड़ा फैसला आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद […]

छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला में आया बड़ा फैसला …….. कोयला घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत 5 लोग दोषी करार, 18 जुलाई को सजा का ऐलान



नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक के आवंटन घोटाला मामले में बड़ा फैसला आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को दोषी ठहराया है। जानकारी मिली है कि राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने IPC की धारा 120B, 420 और भ्रष्टाचार से जुड़ी

धाराओं के तहत इन सभी को दोषी करार दिया है।

कोर्ट ने इन लोगों को भी ठहराया दोषी

Read More भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा

अब राउज़ एवेन्यु कोर्ट में इस मामले पर 18 जुलाई को सज़ा पर बहस की जाएगी। राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, दो वरिष्ठ अधिकारियों केएस क्रोफा और केसी सामरिया और कंपनी मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, इसके निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को दोषी ठहराया है।

Read More सुबह उठते ही मुंह कड़वा क्यों लगता है, क्या ये किसी बीमारी का संकेत है?

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले के कई आरोपी जेल में बंद
बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोल स्कैम केस में बड़े नाम शामिल हैं। इस मामले में बड़े नौकरशाहों और राजनीतिक गलियारों में बड़ी पहुंच रखने वाले कई लोग रायपुर की जेल में बंद हैं। जिसमें आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई, मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया, कोल स्कैम में सिंडिकेट के तौर पर काम कर रहे सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल जैसे बड़े नाम हैं।

कई बड़े नामों की गिरफ्तारी संभव
वहीं इस मामले में अभी कई और लोग ईडी की पूछताछ की प्रक्रिया में हैं, जिसमें पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू भी शामिल हैं। इसी के तार कोल आवंटन से जुड़े हैं, जिसमें आज दिल्ली में ईडी की कोर्ट ने ये फ़ैसला सुनाया है। भविष्य में ईडी छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम से जुड़े कई बड़े लोगों की और गिरफ़्तारी कर सकती है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

रायपुर DKS में संविदा का खेल: 1 साल के लिए आए डॉक्टर 6 साल से कुर्सी पर जमे, अयोग्य को बना दिया डिप्टी सुपरिटेंडेंट, मंत्री जी मौन क्यों

राज्य