सर्वोच्च न्यायालय से रिटायर हो रहे जस्टिस ने कहीं बड़ी बात ……. पढ़ें पुरी समाचार

सर्वोच्च न्यायालय से रिटायर हो रहे जस्टिस ने कहीं बड़ी बात ……. पढ़ें पुरी समाचार दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने शुक्रवार को कहा कि जजों को निर्भिक होना चाहिए क्योंकि उन्हें संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। न्यायमूर्ति कौल ने सुप्रीम कोर्ट में अपने अंतिम कार्य दिवस पर कहा कि […]

सर्वोच्च न्यायालय से रिटायर हो रहे जस्टिस ने कहीं बड़ी बात ……. पढ़ें पुरी समाचार


दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने शुक्रवार को कहा कि जजों को निर्भिक होना चाहिए क्योंकि उन्हें संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। न्यायमूर्ति कौल ने सुप्रीम कोर्ट में अपने अंतिम कार्य दिवस पर कहा कि यदि संवैधानिक संरक्षण प्राप्त जज निर्भीकता नहीं दिखाते हैं, तो हम प्रशासन में अन्य लोगों से ऐसा करने की उम्मीद नहीं कर सकते।

न्यायमूर्ति कौल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी डर या पक्षपात के न्याय किया है और उन्हें लगता है कि न्याय का यह मंदिर हमेशा खुला रहना चाहिए। साथ ही कहा कि मेरा मानना है कि एक जज की निर्भीकता एक बहुत महत्वपूर्ण कारक है। जज यदि अपने पास मौजूद संवैधानिक संरक्षण के साथ निर्भिकता को प्रदर्शित करने में सक्षम नहीं हैं, तो हम प्रशासन के अन्य तंत्रों से ऐसा करने की उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहिष्णुता का स्तर कम हो गया है, लोगों को एक-दूसरे की राय के प्रति सहिष्णुता रखनी चाहिए।

Read More Vivo का 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला अल्ट्रा 5G फोन, दो 200MP कैमरा भी

न्यायमूर्ति कौल ने कहा कि जजों की निर्भीकता एक बहुत महत्वपूर्ण कारक है, ऐसे में बार एसोसिएशन की यह जिम्मेदारी है कि ‌वह न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करे। न्यायमूर्ति कौल सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में छह साल और 10 माह से अधिक के कार्यकाल के बाद 25 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं और शुक्रवार को उस ‘रस्मी पीठ’ का हिस्सा थे, जो उन्हें विदाई देने के लिए एकत्र हुई थी। शीर्ष अदालत में 18 दिसंबर से एक जनवरी, 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, ऐसे में उनका 15 दिसंबर अंतिम कार्यदिवस रहा।

Read More छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा खेल! फर्जी डॉक्टरों की भर्ती पर CBI की एंट्री, छात्रों में रोष

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत