जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार बनारस से बरामद, दिल्ली से हुई थी चोरी; 15 दिन बाद मिली

जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार बनारस से बरामद, दिल्ली से हुई थी चोरी; 15 दिन बाद मिली नई दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार आखिरकार बरामद कर ली गई है। जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर कार रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बरामद […]

जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार बनारस से बरामद, दिल्ली से हुई थी चोरी; 15 दिन बाद मिली

नई दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार आखिरकार बरामद कर ली गई है। जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर कार रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बरामद की गई। हिमाचल नंबर की उनकी कार देश की राजधानी नई दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से 18 मार्च को देर रात चोरी की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम शाहिद और शिवांग त्रिपाठी हैं और ये दोनों फरीदाबाद के बड़खल इलाके रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी जेपी नड्डा की कार चुराने के लिए क्रेटा कार से नई दिल्ली आए थे। कार चुराने के बाद दोनों आरोपी पहले बड़खल गए, जहां इन्होंने गाड़ी की नंबर प्लेट चेंज की। प्लान के अनुसार, शाहिद और शिवांग कार को नागालैंड भेजने वाले थे। गाड़ी अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर और लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंच भी चुकी थी।

Read More प्यार नहीं, पैसों की साजिश थी! निकिता गोडिशाला मर्डर केस में पिता का सनसनीखेज खुलासा

19 मार्च को दर्ज हुई थी चोरी की FIR

Read More यात्रियों के लिए राहत: रेलवे स्टेशनों पर अब 16 तरह के मेडिकल टेस्ट, रिपोर्ट मोबाइल पर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई थी। कार के ड्राइवर ने इस बारे में 19 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। बीजेपी अध्यक्ष की कार चोरी होने की वजह से दिल्ली पुलिस की निंदा हराम हो रही थी, अब कार के बरामद होने पर उनहोने राहत की सांस ली है।

वाराणसी की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपी नड्डा की कार को खोजने के लिए स्पेशल टीम ने 15 दिनों में 9 शहरों की खाक छान मारा। किसी को यह शक न हो की कार चोरी की है इसीलिए शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी और बच्चों को बैठा लिया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों को यह पता चल गया था कि ये कार जेपी नड्डा की है, बावजूद इसके उन्हें डर नहीं लगा।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे