उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन दोनों डाबर ग्रुप के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं का आया नाम महादेव सट्टा ऐप में, न्यायालय के आदेश से हुआ अपराध दर्ज

उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन दोनों डाबर ग्रुप के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं का आया नाम महादेव सट्टा ऐप में, न्यायालय के आदेश से हुआ अपराध दर्ज रायपुर/मुंबई। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में बड़े एक्शन की जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन […]



उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन दोनों डाबर ग्रुप के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं का आया नाम महादेव सट्टा ऐप में, न्यायालय के आदेश से हुआ अपराध दर्ज

रायपुर/मुंबई। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में बड़े एक्शन की जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन पर भी एफआईआर दर्ज की है. ये दोनों डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर बताए गए हैं.

बता दें कि महादेव बुकिंग ऐप पर हाल ही में केंद्र सरकार ने बैन लगाया है. ये ऐप ईडी की जांच के दायरे में है. इस मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो पुलिसवाले भी गिरफ्तार किए हैं. दरअसल, पिछले हफ्ते एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत पर कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर मुंबई में महादेव सट्टेबाजी ऐप के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी. इस एफआईआर की कॉपी में आरोपी नंबर 16 और आरोपी नंबर 18 उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन हैं. एफआईआर में कुल 31 आरोपी हैं. एफआईआर में मोहित बर्मन का पता फोर्ट मुंबई बताया गया, जहां कंपनी रजिस्ट्रार के अनुसार उनकी निवेश कंपनी का एक कार्यालय स्थित है। साथ ही छत्तीसगढ़ के भी कई पुलिस अधिकारियों का नाम इस FIR मे आया है।

Read More जमीन के विवाद ने तोड़ा भाईचारा: छोटे भाई के हाथों बड़े भाई की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि ईडी को हाल ही में अपनी जांच में महादेव बुक ऐप के शीर्ष प्रबंधन से जुड़े शुभम सोनी का लिखित और रिकॉर्ड किया गया बयान मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के सीएम को 508 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं. इससे पहले भी ईडी की जांच में पता चला था कि कैसे पुलिसकर्मी महादेव बुक ऐप प्रमोटरों के लिए लाइजनिंग में शामिल थे और राजनेता उनकी मदद कर रहे थे. कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के जरिए रिश्वत ले रहे थे. सोनी ने यह भी आरोप लगाया कि वो बघेल समेत वरिष्ठ राजनेताओं से मिल चुके हैं।

Read More प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज