EXCLUSIVE : सभाओ में नशामुक्ति का नारा, उधर शराब दुकान बना कमाई का जरिया.. समाज कल्याण मंत्री के जमीन पर संचालित हो रहा शराब दुकान !

EXCLUSIVE : सभाओ में नशामुक्ति का नारा, उधर शराब दुकान बना कमाई का जरिया.. समाज कल्याण मंत्री के जमीन पर संचालित हो रहा शराब दुकान !

EXCLUSIVE : सभाओ में नशामुक्ति का नारा, उधर शराब दुकान बना कमाई का जरिया.. समाज कल्याण मंत्री के जमीन पर संचालित हो रहा शराब दुकान ! रायपुर : नशामुक्ति का नारा बुलंद करने वाले ही जब शराब दुकान को कमाई का जरिया बना ले तो नशामुक्ति कैसे हो सकती है.. मदिरा प्रेमी व्यसन से दूर […]

EXCLUSIVE : सभाओ में नशामुक्ति का नारा, उधर शराब दुकान बना कमाई का जरिया.. समाज कल्याण मंत्री के जमीन पर संचालित हो रहा शराब दुकान !

रायपुर : नशामुक्ति का नारा बुलंद करने वाले ही जब शराब दुकान को कमाई का जरिया बना ले तो नशामुक्ति कैसे हो सकती है.. मदिरा प्रेमी व्यसन से दूर कैसे रह सकते हैं। बात हो रही है समाज कल्याण मंत्री की जो सभाओ में नशामुक्ति का नारा बुलंद करती है, लोगो को शराब ना पीने की सलाह देती है, और खुद ही अपने निजी दुकान को शराब दुकान के लिए किराये पर दे रखी है। जिस विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष नशामुक्ति और उसके प्रचार प्रसार पर सालाना करोडो रुपये खर्च किया जाता है और उसी विभाग की मंत्री शराब दुकान किराये पर चढ़ाकर महीने में लाखो उठाये तो नशामुक्ति अभियान की गंभीरता को समझा जा सकता है।

मसला समाज कल्याण विभाग मंत्री श्री मति अनिला भेंडिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा का है। जहा मंत्री के नाम दर्ज दुकान और गोदाम पर सरकारी विदेशी शराब दुकान संचालित हो रहा है। डौंडीलोहारा के खसरा क्रमांक 755/1 में मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के नाम पर दर्ज है। जमीन में विदेशी शराब दूकान संचालित हो रहा है, जिसके बदले में विभागीय मंत्री को प्रत्येक महीने लाखो रुपये किराये भी दे रहा है।
नशामुक्ति के प्रचार में करोडो खर्च-

Read More पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या है सच, एक्सपर्ट ने तोड़ा बड़ा मिथक

समाज कल्याण विभाग द्वारा आम लोगो को व्यसनमुक्त रहने और नशामुक्ति के प्रचार प्रसार के लिए सालाना करोडो रुपये खर्च करता है। विभाग द्वारा राजधानी सहित गाँवो और शहरो के मुख्य सडको और चौराहो पर दैत्याकार होर्डिंग लगाकर नशामुक्ति के फायदे गिनाया जाता है उधर उस विभाग की मंत्री द्वारा अपने निजी दूकान में शराब दुकान संचालित कर लाखो रुपये का किराया उठाया जाता है।

Read More Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में

बीजेपी नेता की शिकायत-
विभागीय मंत्री द्वारा अपने निजी जमीन पर शराब दुकान संचालित करने पर बीजेपी मुखर है। बालोद के बीजेपी नेता देवलाल ठाकुर ने इसकी शिकायत बालोद जिला प्रशासन से की है। बीजेपी नेता ने कहा कि

“एक तरफ मंत्री आम लोगो को शराब ना पीने और उससे दूर रहने का सलाह देती है दूसरी तरफ खुद किराये पर दुकान देकर नशा को बढ़ावा दे रही है.. उनके द्वारा दी जाने वाले नशामुक्ति का नारा केवल दिखावा है।”

मंत्री के निजी जमीन में शराब दुकान संचालन पर मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, उन्हें फ़ोन मेसेज किया गया पर नो रिप्लाई रहा। उनके विशेष सहायक जीएल यादव से इस संबंध में जानकारी चाही गई भी अनभिज्ञता जाहिर की। अगर भविष्य में मंत्री का पक्ष आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा।

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की