कोल स्कैम मामलें में कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 9अनय को जारी किया नोटिस 25 को होगी सुनवाई

कोल स्कैम मामलें में कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 9अनय को जारी किया नोटिस 25 को होगी सुनवाई रायपुर : छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार कर लिया है। ED के आरोप पत्र में विधायक देवेंद्र यादव, रानू साहू समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। […]

कोल स्कैम मामलें में कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 9अनय को जारी किया नोटिस 25 को होगी सुनवाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार कर लिया है। ED के आरोप पत्र में विधायक देवेंद्र यादव, रानू साहू समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से 9 लोगों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 25 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। शनिवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां 18 अगस्त को दायर की गई प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट को स्वीकार कर लिया गया। 11 आरोपियों में से रानू साहू, निखिल चंद्राकर पहले ही जेल में हैं। इनके अलावा विधायक देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय समेत 9 आरोपियों को न्यायधीश अजय सिंह राजपूत ने नोटिस जारी किया है।

Read More CG Assembly Budget Session Live: सातवें दिन सदन में गरमाएंगे कई अहम मुद्दे, स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव पर होगी चर्चा

इस केस की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। इसमें आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम मामले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू, निखिल चंद्रकार समेत विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय को आरोपी बनाया है। इनमें आईएएस रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले से ही जेल में है। रानू साहू को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बाकी के 9 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Read More Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या क्यों कही जाती है ‘भूतड़ी अमावस्या’, जानें इसके पीछे क्या है रहस्य?

कोल स्कैम घोटाले में न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई होने के बाद ईडी के वकील डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने दैनिक भास्कर को बताया, कि कोल स्कैम में निलंबित IAS रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले ही जेल में है। तो 11 आरोपियों में से बाकी 9 आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट नॉन बेलेबल है। लिहाजा जो 9 आरोपी हैं उन्हें 25 अक्टूबर से पहले अग्रिम जमानत लेनी होगी। अगर वे अग्रिम जमानत नहीं लेते हैं तो कोर्ट में पेश होने पर को कोर्ट अपनी कस्टडी में लेकर जेल भेज सकता है। साथ ही अगर वे कोर्ट में पेश ही नहीं होते तो कोर्ट जमानती वारंट और फिर गैरजमानती वारंट जारी कर सकता है।

ईडी ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है। कोल परिवहन में प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। इसमें IAS समीर विश्नोई, रानू साहू, खनिज अधिकारी शिव शंकर नाग, संदीप नायक, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, निखिल चंद्राकार,दीपेश टांक और राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सभी जेल में है। ईडी के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 550 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें आईएएस रानू साहू के अलावा आईएएस समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ईडी के जांच के दायरे में है। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Gas Booking Rule: क्या हर बार e-KYC जरूरी? सरकार ने दिया साफ जवाब

राज्य