सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर बनाया जाता है वीडियो, युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से की शिकायत

सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर बनाया जाता है वीडियो, युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से की शिकायत

सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर बनाया जाता है वीडियो, युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से की शिकायत युवक ने जेल में निरुद्ध अपनी मौसी के हवाले से की शिकायत, लिखा- जेल की दो महिला स्टाफ द्वारा हर महीने की जाती है रुपयों की डिमांड, नहीं देने पर किया जाता है […]

सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर बनाया जाता है वीडियो, युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से की शिकायत

युवक ने जेल में निरुद्ध अपनी मौसी के हवाले से की शिकायत, लिखा- जेल की दो महिला स्टाफ द्वारा हर महीने की जाती है रुपयों की डिमांड, नहीं देने पर किया जाता है अमानवीय व्यवहार

अंबिकापुर : सेंट्रल जेल अंबिकापुर में निरुद्ध महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत एक युवक ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर व केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक से की है। युवक का कहना है कि उसकी मौसी पिछले 6 माह से एक मामले में केंद्रीय जेल में निरुद्ध है, उसने वहां की आंखों देखी बात अपनी बहन व जीजा को बताई है।

Read More Raipur Fire: उरला की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

शिकायत में अंबिकापुर ब्लॉक के ग्राम मुड़ेसा निवासी कमलेश कुमार साहू ने बताया कि वह और उसका परिवार मौसी से मिलने समय-समय पर सेंट्रल जेल जाता है। उसकी मौसी ने बताया है कि जेल में ड्यूटीरत एक महिला अधिकारी व महिला जेल प्रहरी को हर महीने पैसा देना पड़ेगा।
यदि किसी महिला बंदी द्वारा रुपए देने से मना किया जाता है तो उनके द्वारा उससे अमानवीय व्यवहार किया जाता है। वे महिला नंबरदारों से महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर अमानवीय व्यवहार करती हैं। यही नहीं, महिला अधिकारी इस कृत्य का अपने मोबाइल पर वीडियो बनाती है।
वह यह कहती है कि यह वीडियो वह उसके विपक्षियों को भेज देगी। उसने बताया कि ऐसा मेरे साथ न हो, इसलिए उन्हें भी हर महीने पैसे देने पड़ेंगे, तभी वह जेल में शांति से रह पाएगी और ठीक-ठाक खाना मिल पाएगा।

Read More 1200 करोड़ खर्च के बावजूद महानदी-शिवनाथ समेत 6 नदियों में गिर रहा गंदा पानी; एनजीटी सख्त, सरकार से मांगा जवाब

जांच की मांग
शिकायत में युवक ने कहा है कि उसकी मौसी से जो गुनाह हुआ है उसकी सजा तो उसे मिलेगी, लेकिन जेल में महिला बंदियों से ऐसा कृत्य मानव अधिकार का उल्लंघन है। उसने मामले की जांच की मांग की है।

मेरे पास नहीं आई है शिकायत
मेरे पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है, यदि किसी को शिकायत करनी है तो मेरे पास आकर करे। जेल में मोबाइल सभी के लिए प्रतिबंधित है।
योगेश सिंह, अधीक्षक, सेंट्रल जेल अंबिकापुर

Tags:

Latest News

हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द
आखिर कैसा था 200 साल पहले का छत्तीसगढ़? फिल्म ‘मालगुजार’ में खुलेगा अतीत का राज
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संगठन के बंटवारे पर कल होगा बड़ा फैसला
स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी
सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Faridabad Firing News: रात 2 बजे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, CCTV से खुलेगा राज?
Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में चमकेगा सिरपुर, छत्तीसगढ़ की विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान
बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, दो व्यक्ति गंभीर घायल
Dhamtari Crime News: अमित गोस्वामी हत्याकांड फिर चर्चा में! मुजगहन में दीपांशु साहू की हत्या के बाद पुरानी रंजिश की जांच
Pakur Crime News: घर में अकेली थी महिला, जबरन घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; पाकुड़ में आरोपी गिरफ्तार