महानदी का सीना छलनी कर रेत का अवैध खनन जोरों पर … किसकी संरक्षण में चल रहा अवैध रेत का काला धंधा?………… देखिए वीडियो

महानदी का सीना छलनी कर रेत का अवैध खनन जोरों पर … किसकी संरक्षण में चल रहा अवैध रेत का काला धंधा?………… देखिए वीडियो

महानदी का सीना छलनी कर रेत का अवैध खनन जोरों पर … किसकी संरक्षण में चल रहा अवैध रेत का काला धंधा?……… देखिए वीडियो रायपुर/ आरंग: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले के बीच से गुजरने वाली जीवनदायिनी महानदी इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ती जा रही है। रायपुर के राजिम ,आरंग और […]

महानदी का सीना छलनी कर रेत का अवैध खनन जोरों पर … किसकी संरक्षण में चल रहा अवैध रेत का काला धंधा?……… देखिए वीडियो

रायपुर/ आरंग: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले के बीच से गुजरने वाली जीवनदायिनी महानदी इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ती जा रही है। रायपुर के राजिम ,आरंग और महासमुंद जिले के हिस्से में महानदी के दोनों तरफ रेत खनन करने वाले बिना स्वीकृति दिन-रात बेतहाशा प्रशासन के नाक के नीचे रेत की चोरी कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी रायपुर और राजिम , महासमुंद जिले के खनिज और प्रशासनिक अफसरों को नहीं है। सब जानकर भी अफसर कुभकर्णीय नींद में सोए हुए है। ऐसे में खनिज माफिया छत्तीसगढ़ की साय सरकार को करोड़ के राजस्व का चूना हर माह लगा रहे है। और साय सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

आरंग और महासमुंद के रेत घाटो पर रेत माफिया इन दिनों महानदी का सीना छलनी कर रेत के काला कारोबार को अंजाम दे रहे है. रेत खनन करने वाले इन माफियाओं के द्वारा रायपुर के रास्ते महासमुंद ,राजिम के हिस्से से भी रेत की चोरी बदस्तूर की जा रही है. महासमुंद और आरंग से लगे हरदीडीह, कागदेही,कोलियारी, लखना, चिखली, मोहमेला, कुरूद, बड़गांव, खड़सा, मोहकम, खमतराई सहित कई गांवों में अवैध खनन का खेल बेधड़क चल रहा है ।

Read More CG Crime: बिलासपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बाइक रोककर युवक पर हमला, चाकू दिखाकर लूट ले गए लाखों की संपत्ति

रेत माफिया मारपीट करने से भी नहीं चुक रहे हैं

Read More राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत

यही नहीं ये माफिया महानदी तट को काट कर मिट्टी से रैंप बनाने में उपयोग कर रहे है, जिससे महानदी लगातार अपना अस्तित्व खोते नजर आ रही है. महानदी से रेत खनन करने वाले रायपुर के आरंग क्षेत्र से लगे गांवों के घाटों के रास्ते प्रवेश कर अपनी स्वीकृत स्थल को छोड़कर न केवल आरंग के बल्कि अन्य क्षेत्र से और नदी के भीतर से ही महासमुंद जिले के हिस्से से भी रेत का अंधाधुंध खनन कर रहे हैं और फिर रायपुर के रास्ते हाइवा निकाल भाग जा रहे हैं।

अधिकारियों को नहीं है पता?
ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी शासन प्रशासन को नहीं. इसकी शिकायत कई बार अधिकरियों से की गई है. लेकिन खानापूर्ति करने कुछ चुनिंदा घाटों पर रायपुर खनिज विभाग के उड़नदस्ता टीम ने महासमुंद पुलिस के साथ खड़सा में दबिश देकर 3 चैन माउंटेन और 2 हाइवा जब्त किया था. ये सभी रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के हरदीडीह रेत घाट के रास्ते महानदी में उतर कर महासमुंद जिले के खड़सा से रेत उत्खनन करते पकड़ा गया था. इसी तरह से ग्रामीणों के विरोध के बाद लखना और रावण से भी 4 चैन माउंटेन व 2 हाइवा को जब्त किया गया. बावजूद इसके अन्य रेत घाट पर भी रेत की चोरी बदस्तूर किया जा रहा है.आरंग और महासमुंद से लगे दर्जनों घाटों पर पर्यावरण की स्वीकृति नहीं है, लेकिन फिर भी इन घाटों पर रसूखदारों के द्वारा खुलेआम प्रशासन को चूना लगाते हुए अवैध खनन किया जा रहा है।

अवैध खनन करने वालों के हौसले है बुलंद
अवैध रूप से रेत उत्खनन करने वाले लोगों का हौसला इतना बुलंद है कि, इन्हें किसी का भी खौफ नहीं. ये सारे नियमों को दरकिनार कर बेखौफ रेत खनन कर रहे है. ज्यादातर रेत घाट जिनके नाम है उनसे आपसी सहमति कर अन्य रसूखदार लोग दिन-रात रेत की चोरी कर करोड़ों का वारा-न्यारा करने में लगे है. और रेत के अवैध गोरख धंधे को अंजाम दे रहे हैं. रेत उत्खनन की लगातार शिकायत के बाद खनन करने वालों के खिलाफ आरंग को छोड़ महासमुंद, राजिम, गरियाबंद के SDM ने हाल ही में पंचायतों के सरपंच और सचिव को नोटिस जारी किया था।

सुनिए एस डी एम साहब को

बावजूद इसके हैरत की बात है कि, आरंग के हिस्से में महानदी से लगे रेत घाटों पर सुबह से देर रात तक सैंकड़ों हाईवा बेखौफ महानदी में उतरकर अवैध रेत उत्खनन कर रहे है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठी हुई है. आरंग क्षेत्र में प्रतिदिन एक-एक रेत घाट पर 100 से 200 हाईवा रेत लेकर निकल रहें हैं. अफसरों की मौन स्वीकृति से रेत चोरी करने वाले चांदी काट रहे हैं, तो वही छत्तीसगढ़ की साय सरकार को हर माह करोड़ों का चूना लगाया जा रहा हैं।

Tags:

Latest News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील
NJV EXCLUSIVE: 3200 करोड़ के शराब घोटाले में पपेट और पपेटियर का डर्टी गेम! मामूली एकाउंटेंट को बनाया डमी डायरेक्टर, बैकडोर से सिंडिकेट ने डकारे करोड़ों