हाईकोर्ट से आई बडी खबर : माननीय उच्च न्यायालय ने सीटी मजिस्ट्रेट पर लगाया 25 हजार का जुर्माना 30 दिन के अंदर करना होगा जमा

हाईकोर्ट से आई बडी खबर : माननीय उच्च न्यायालय ने सीटी मजिस्ट्रेट पर लगाया 25 हजार का जुर्माना 30दिन के अंदर करना होगा जमा बिलासपुर : स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करने के मामले में उच्च न्यायालय ने कोरबा के सिटी मजिस्ट्रेट गौतम सिंह पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। व्यक्ति को […]

हाईकोर्ट से आई बडी खबर : माननीय उच्च न्यायालय ने सीटी मजिस्ट्रेट पर लगाया 25 हजार का जुर्माना 30दिन के अंदर करना होगा जमा

बिलासपुर : स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करने के मामले में उच्च न्यायालय ने कोरबा के सिटी मजिस्ट्रेट गौतम सिंह पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। व्यक्ति को जेल भेजने के लिए मजिस्ट्रेट की ओर से की गई कार्यवाही को अवैध करार दिया है।बालको में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मण साकेत जो क्वार्टर नंबर ईडब्ल्यूएस फेस-2 एमपी नगर थाना सिविल लाइंस रामपुर अंतर्गत निवास करता है। लक्ष्मण साकेत का उसकी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति पर सीआरपीसी की धारा 107, 16 के तहत कार्यवाही की। उसे थाना सिविल लाइन के द्वारा गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया । जब अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल साकेत की रिहाई को लेकर बेल बांड की राशि पेश किया तो शाम पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने जानबूझकर साल्वेंट श्योरिटी का शर्त लगा दिया। शाम हो जाने के कारण साकेत के अधिवक्ता साल्वेंट श्योरिटी पेश नहीं कर सके। इसे आधार बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने हिरासत में लिए गए लक्ष्मण को जेल भेज दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट के फैसले को पीड़ित व्यक्ति ने बिलासपुर उच्च न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से चुनौती दिया था। यह तर्क दिया गया था कि सिटी मजिस्ट्रेट को साल्वेंट श्योरिटी मांगने का अधिकार ही नहीं है। इस याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायाधीश बीडी गुरु की पीठ में सुनवाई हुई। न्यायालय में अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क रखा। मामले की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने सिटी मजिस्ट्रेट के फैसले को अवैध करार दिया और याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकार का हनन बताया। मामले में कोर्ट ने कोरबा पुलिस, अपर कलेक्टर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसका भुगतान 30 दिन के भीतर करना होगा। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के अनुसार बिलासपुर उच्च न्यायालय में उनकी ओर से रीट संख्या डब्ल्यूपीसीआर नंबर 237/2024 पर याचिका दायर की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार के मुय सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट कोरबा, गृह विभाग के सचिव, पुलिस अधीक्षक कोरबा, सिविल लाइन के थाना प्रभारी और थाने में मामले की शिकायत करने वाली महिला संध्या साकेत को पक्षकार बनाया गया था।

Read More रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: स्कूटी चोरी करने वाला 21 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार, 36 एक्टिवा बरामद, एक करता था चोरी, बाकी संभालते थे बिक्री का नेटवर्क

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज