हाईकोर्ट ने दिया शिवलिंग हटाने का ऑर्डर, फैसला लिख रहे असिस्टेंट रजिस्ट्रार हो गए बेहोश

हाईकोर्ट ने दिया शिवलिंग हटाने का ऑर्डर, फैसला लिख रहे असिस्टेंट रजिस्ट्रार हो गए बेहोश

हाईकोर्ट ने दिया शिवलिंग हटाने का ऑर्डर, फैसला लिख रहे असिस्टेंट रजिस्ट्रार हो गए बेहोश कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट में बीते दिनों भूमि विवाद के मामले की सुनवाई चल रही थी। वकीलों के दो समूह अपने मुवक्किलों की ओर से बहस कर रहे थे और जज के सामने तर्क दे रहे थे। जब जज ने […]

हाईकोर्ट ने दिया शिवलिंग हटाने का ऑर्डर, फैसला लिख रहे असिस्टेंट रजिस्ट्रार हो गए बेहोश

कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट में बीते दिनों भूमि विवाद के मामले की सुनवाई चल रही थी। वकीलों के दो समूह अपने मुवक्किलों की ओर से बहस कर रहे थे और जज के सामने तर्क दे रहे थे। जब जज ने दलीलें सुनीं और अपना फैसला सुनाया तो कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। पूरे मामले की सुनवाई करने के बाद जस्टिस जॉय सेनगुप्ता ने विवादित भूमि पर स्थापित शिवलिंग को हटाने का ऑर्डर दे दिया। इसके बाद वहां मौजूद असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने जैसे ही यह ऑर्डर लिखना शुरू किया, तुरंत ही वह बेहोश हो गए।

यह देखते ही वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। जज ने तुरंत अपना फैसला बदल दिया और कहा कि हाई कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। जज ने याचिकाकर्ताओं को निचली अदालत में जाने के लिए कह दिया। दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के खिदिरपुर के रहने वाले गोविंद मंडल और सुदीप पाल के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

Read More कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पिछले साल मई महीने में दोनों पक्षों के बीच यह विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान दोनों के बीच हिंसा की घटना भी हुई। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद मंडल ने रातों-रात विवादित जमीन पर शिवलिंग को स्थापित कर दिया। सुदीप पाल ने मामले को स्थानीय पुलिस के पास उठाया और शिकायत की। बाद में यह मामला कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गया।

Read More 12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान सुदीप पाल के वकील ने कहा कि गोविंद मंडल ने अवैध तरीके से शिवलिंग को विवादित भूमि पर रखा है। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जस्टिस सेनगुप्ता ने अपना फैसला सुनाया और विवादित जमीन पर मौजूद शिवलिंग को हटाने का आदेश दिया। इसके बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने फैसला लिखना शुरू कर दिया। जैसे ही वह शिवलिंग हटाने से जुड़ा ऑर्डर लिख रहे थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। बाद में आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एडमिट करवाया गया। बाद में कोर्ट ने भी अपना फैसला बदलते हुए निचले अदालत का रुख करने के लिए कह दिय।

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी