राष्ट्रीय जगत विजन : सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतज़ार, सुर्ख़ियों में ईडी और बचाव पक्ष के दावे, छत्तीसगढ़ में राजनैतिक-प्रशासनिक सरगर्मियां उफान पर….

राष्ट्रीय जगत विजन : सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतज़ार, सुर्ख़ियों में ईडी और बचाव पक्ष के दावे, छत्तीसगढ़ में राजनैतिक-प्रशासनिक सरगर्मियां उफान पर….

राष्ट्रीय जगत विजन : सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतज़ार, सुर्ख़ियों में ईडी और बचाव पक्ष के दावे, छत्तीसगढ़ में राजनैतिक-प्रशासनिक सरगर्मियां उफान पर…. रायपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में एक ओर जहाँ ED के खिलाफ याचिकाओं का दौर जारी है,वही मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत […]

राष्ट्रीय जगत विजन : सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतज़ार, सुर्ख़ियों में ईडी और बचाव पक्ष के दावे, छत्तीसगढ़ में राजनैतिक-प्रशासनिक सरगर्मियां उफान पर….


रायपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में एक ओर जहाँ ED के खिलाफ याचिकाओं का दौर जारी है,वही मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सौम्या चौरसिया पर छापेमारी और उनकी गिरफ़्तारी का जमकर विरोध किया। उन्होंने अपनी बहस में ED की कार्यवाही को गैरकानूनी करार देने में कोई गुरेज नहीं किया।

अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही को दूषित करार देने के लिए पूर्व में की गई कई कार्यवाही को कानून के दायरे से बाहर बताया। उन्होंने कहा कि ED जबरन सौम्या चौरसिया को प्रताड़ित कर रही है। जबकि उनके आवास से ऐसी कोई भी अपत्तिजनक सामग्री नहीं प्राप्त हुई,जो कानून का उल्लंघन करती हो।

Read More नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप

उधर, ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने अपने तर्कों से विद्वान अधिवक्ता की तमाम दलीलों को ख़ारिज करते हुए, सौम्या चौरसिया की गिरफ़्तारी को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि कोल परिवहन खनन घोटाले से कमाई गई आकूत दौलत से सौम्या ने अपने चचेरे भाई और माँ के नाम से करोडो की संपत्ति खरीदी। ED ने उस संपत्ति का ब्योरा भी अदालत के समक्ष पेश किया।

Read More शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ED की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया और शासन प्रशासन के मैदानी अमले के बीच सूर्यकांत तिवारी नामक प्राइवेट व्यक्ति मिडिल मेन अर्थात बिचोलिये या दलाल की भूमिका में कार्यरत था।

अवैध वसूली नेटवर्क में इसी सूर्यकांत तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसके तार संवैधानिक शीर्ष से लेकर सौम्या चौरसिया तक जुड़े हुए थे। यही शख्स अवैध वसूली के लिए पीड़ितों और शासन-प्रशासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी था। लूटपाट के सुनियोजित कारोबार के तमाम पहलुओ से अवगत कराते हुए, ED ने सौम्या चौरसिया की एक-एक कार्यप्रणाली से कोल खनन घोटाले के सरकारी नेटवर्क से अदालत को वाकिफ कराया।

ED की ओर से जमानत का विरोध करते हुए यह भी कहा गया कि मैदानी इलाको में पदस्थ अधिकारियों को सीएम कार्यालय से सूर्यकांत तिवारी के निर्देशों के समुचित पालन के निर्देश दिए गए थे। सौम्या चौरसिया समय-समय पर उन अधिकारियों को अवैध वसूली नेटवर्क को संचालित करने के लिए कई माध्यमों से संपर्क में रहती थी।

ED ने इस संबंध में कई तथ्य पेश करते हुए सबूतों के साथ सौम्या चौरसिया की काली करतूतें अदालत के संज्ञान में लाई। अदालती सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके साथ ही राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज़ है, हर कोई जेल या बेल मामले में अदालत के फैसले का इंतज़ार कर रहा है

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना