रिश्वतखोरी से परेशान ठेकेदार ने की आत्महत्या, सीएम के निर्देश पर आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित निलंबित

रिश्वतखोरी से परेशान ठेकेदार ने की आत्महत्या, सीएम के निर्देश पर आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित निलंबित

इंदौर/देवास: इंदौर के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। ठेकेदार की मौत के लिए जिम्मेदार देवास की आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मकवाना ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें ठेकेदार ने दीक्षित पर रिश्वत मांगने और परेशान करने के आरोप लगाए थे।

बता दें कि शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने इसी साल 8 नवंबर को ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो में अपनी मौत के लिए आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित को दोषी बताया । वीडियो में मकवाना ने साफ तौर पर कहा था कि दीक्षित उनसे हर महीने साढ़े सात लाख रुपए की रिश्वत मांग रही थीं। ठेकेदार का दावा था कि वह पहले ही उन्हें 20 से 22 लाख रुपए दे चुके थे। मकवाना की देवास में शराब की पाँच दुकानें थीं।

यह वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत ही आबकारी विभाग को असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। ठेकेदार के परिवार वालों ने 29 नवंबर को कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और मामले की जाँच की माँग की थी।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

इस बीच निलंबित अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने भी देवास एसपी को एक आवेदन दिया है। जिसमें आबकारी अधिकारी मंदाकिनी ने ठेकेदार मकवाना के परिजनों पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। दीक्षित ने भी दावा किया कि परिजन उनसे दो करोड़ रुपए में मामला निपटाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

 

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना