सोनिया गांधी की नागरिकता विवाद पर सुनवाई टली, 13 मार्च को अब राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी अगली सुनवाई

soniya कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi से जुड़े कथित नागरिकता विवाद में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर रिवीजन याचिका पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। दिल्ली की Rouse Avenue Court अब इस मामले पर 13 मार्च को सुनवाई करेगी।

क्या है मामला?

दरअसल, यह याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देती है, जिसमें पिछले साल 11 सितंबर को विकास त्रिपाठी नामक व्यक्ति की शिकायत खारिज कर दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता लेने से तीन साल पहले ही कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता का दावा था कि नई दिल्ली सीट की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम पहली बार 1980 में जोड़ा गया, 1982 में हटाया गया और फिर 1983 में दोबारा शामिल किया गया।

सोनिया गांधी का पक्ष

इस मामले में सोनिया गांधी पहले ही कोर्ट में जवाब दाखिल कर चुकी हैं। उन्होंने याचिका का विरोध करते हुए इसे “बेबुनियाद और सियासत से प्रेरित” बताया है। उनका कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

Read More ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अदालत ने पहले क्या कहा था?

निचली अदालत ने शिकायत खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि नागरिकता से जुड़े मुद्दे केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। अदालत ने यह भी कहा था कि मतदाता सूची या चुनावी विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई का अधिकार चुनाव आयोग के पास है। किसी क्रिमिनल कोर्ट को इन मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है।साथ ही, अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज या प्रमाण पेश नहीं किया गया। अब सबकी निगाहें 13 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि मामला आगे बढ़ेगा या यहीं थम जाएगा।

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

Tags:

Latest News

Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई
नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक
Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन
CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार
छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज
Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना
Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार
सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई