राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रकम से करोड़ों की जमीन खरीदने का आरोप, 20 बीघा के सौदे का खुलासा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रकम से करोड़ों की जमीन खरीदने का आरोप, 20 बीघा के सौदे का खुलासा

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में लगातार नए खुलासे सामने आने का दावा किया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुकल्प मिश्र कथित तौर पर चढ़ावे की रकम से अपने गांव के आसपास बड़ी जमीन खरीदने की तैयारी में था। प्रारंभिक जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक करीब 20 बीघा जमीन का सौदा लगभग 2 करोड़ रुपये में तय होने की बात सामने आई है, लेकिन इससे पहले ही मामला उजागर हो गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी केवल जमीन में निवेश ही नहीं करना चाहता था, बल्कि एक नई स्कार्पियो खरीदने की भी तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने वाहन की बुकिंग को लेकर शोरूम संचालक से भी संपर्क किया था। इससे पहले वह करीब दो महीने पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार भी खरीद चुका था। जांच एजेंसियां अब इन खरीदारी और निवेश के लिए इस्तेमाल हुई धनराशि के स्रोत की भी पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी के पिता रवींद्र मिश्र से भी कई अहम जानकारियां मिलने का दावा किया गया है। जांच में अंबेडकरनगर जिले में कुछ अचल संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है, जिनके दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों की खरीद में कथित चोरी की रकम का इस्तेमाल हुआ या नहीं।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

मिल्कीपुर क्षेत्र के बसावां गांव का रहने वाला अनुकल्प मिश्र पिछले डेढ़ वर्ष से अयोध्या शहर के कौशलपुरी इलाके में रह रहा था, हालांकि उसका गांव आना-जाना लगातार बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के बाद उसने हाईवे किनारे जमीन खरीदने में विशेष रुचि दिखाई थी। अप्रैल में गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान उसने कई प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क किया था और एक ही स्थान पर बड़ी जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी। बताया जाता है कि उसने डीलरों से स्पष्ट कहा था कि जमीन परिक्रमा मार्ग के पास ही हो, चाहे कीमत अधिक क्यों न देनी पड़े।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

इसी दौरान जून में मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया। पहले ट्रस्ट स्तर पर आंतरिक जांच शुरू हुई, उसके बाद विशेष जांच टीम (SIT) ने पूछताछ की। जांच के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद अनुकल्प मिश्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों ने भी कथित तौर पर इसी प्रकार संपत्ति, वाहन या अन्य निवेश किए थे। वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है।

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार