देर रात बीच-बचाव करने गये ट्रक चालकों पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

 देर रात बीच-बचाव करने गये  ट्रक चालकों पर तलवार से हमला,   आरोपी  गिरफ्तार

बिलासपुर l  ढाबे पर विवाद होता देख बीच-बचाव करने गए ट्रक चालकों पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया l सकरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डायल 112 की मदद से आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से तलवार जब्त कर उसे  जेल भेज दिया हैं । बताया जा रहा हैं कि आरोपी पंजाब का रहने वाला हैं l

जिले के सकरी थाना क्षेत्र में संबलपुरी स्थित खालसा ढाबा के पास मारपीट और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।  ढाबा के पास विवाद शांत कराने गए ट्रक चालकों पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।

पुलिस ने बताया कि मख्खन सिंह (26 वर्ष) पंजाब के बटाला का रहने वाला है। वह अपने ट्रेलर वाहन में रायगढ़ से लोहा लोड करके पंजाब जाने के लिए निकला था। 5 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के लिए सकरी इलाके के संबलपुरी स्थित खालसा ढाबा पहुंचा। ढाबे के पास तरनतारण, पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (26 वर्ष)  नाम का युवक कुछ अन्य लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। यह देखकर मख्खन सिंह अपने साथी दरबारा सिंह और इशाक खान के साथ वहां बीच-बचाव करने के लिए गया।

Read More रतनपुर में आधी रात लूट, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, महामाया चौक पर डंडा दिखाकर युवक से लूटे रुपये, ऑटो और नकदी जब्त

बीच-बचाव करने पर हैप्पी भड़क गया और उन्हें ही अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद वह ढाबे से एक तलवार निकाल कर ले आया। उसने तलवार से दरबारा सिंह और इशाक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में दरबारा की पीठ और इशाक के सिर पर चोट आई है। आरोपी इतने गुस्से में था कि उसने मख्खन और इशाक की गाड़ी के शीशे तोड़कर नुकसान कर दिया। साथ ही तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद मख्खन सिंह ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read More बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप

पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी ने डायल 112 की टीम को साथ लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी  को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल तलवार जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम