15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि: 5 शुभ योगों में होगा शुभारंभ; 22 जुलाई भड़ली नवमी पर गुरु तारा अस्त होने के बाद भी हो सकेंगे विवाह

15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि: 5 शुभ योगों में होगा शुभारंभ; 22 जुलाई भड़ली नवमी पर गुरु तारा अस्त होने के बाद भी हो सकेंगे विवाह

बिलासपुर | आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रि इस साल 15 जुलाई से शुरू हो रही है। इसका समापन 22 जुलाई को भड़ली नवमी के साथ होगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत में मातंग, हर्षण, गजकेसरी, बुधादित्य योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। पूरे आठ दिनों तक शहर के देवी मंदिरों में कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और दस महाविद्याओं की विशेष साधना होगी। मंदिरों में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

15 जुलाई से क्यों शुरू होगी नवरात्रि?

व्यंकटेश मंदिर के महंत डॉ. कौशलेंद्र प्रपत्राचार्य के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 जुलाई दोपहर 3:14 बजे से लग जाएगी। यह अगले दिन 15 जुलाई को सुबह 11:51 बजे तक रहेगी। क्योंकि 15 जुलाई को सूर्योदय के समय यह तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 15 जुलाई से ही मानी जाएगी।

गुरु तारा अस्त, फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक काम

16 जुलाई से गुरु तारा अस्त हो रहा है। आमतौर पर गुरु तारा अस्त होने पर शादी-विवाह जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते। लेकिन 22 जुलाई को गुप्त नवरात्रि के समापन पर भड़ली नवमी का पर्व है। भड़ली नवमी को शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त माना गया है। इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त निकाले भी शादी, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य आसानी से किए जा सकेंगे।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

19 जुलाई को बनेंगे दो बड़े योग

नवरात्रि को लेकर पीतांबरा पीठ, तिफरा काली मंदिर और शहर के दूसरे देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 19 जुलाई को सुबह 6:01 बजे से अगले दिन सुबह तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसी दिन शाम 6:12 बजे से 20 जुलाई सुबह 6:01 बजे तक अमृत योग भी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को पूजा, जप, दान, यज्ञ और शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

दस महाविद्याओं की साधना का है महत्व

पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश महाराज ने बताया कि साल भर में कुल चार नवरात्रि आती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि को सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है, लेकिन आषाढ़ और माघ महीने की नवरात्रि गुप्त होती है। इसमें दस महाविद्याओं की साधना गुप्त तरीके से की जाती है।

इस दौरान श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की विशेष पूजा करेंगे। मां बगलामुखी की पूजा खासतौर पर मुकदमों में जीत, विवादों को सुलझाने, संकटों से बचने, ग्रह शांति और संतान प्राप्ति की कामना से की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान नियम से साधना करने पर संकल्प पूरे होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इन आठ दिनों में भक्त अपनी मुरादें पूरी करने के लिए व्रत और अनुष्ठान भी करेंगे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच