सर्दियों में क्यों नसों में जमने लगता है खून, क्या इससे बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

सर्दियों में क्यों नसों में जमने लगता है खून, क्या इससे बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

देश के कई हिस्सों में लगातार तापमान कम हो रहा है. बढ़ती ठंड हमारे शरीर पर कई तरह से असर डालती है, जिनमें से एक असर खून के गाढ़े होने पर भी पड़ता है. यह स्थिति खासकर उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो पहले से हार्ट के मरीज हैं, हाई बीपी, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रस्त हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में खून गाढ़ा क्यों होता है और क्या इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है?

सर्दियों में खून गाढ़ा क्यों हो जाता है?
डॉ. बताते हैं कि सर्दियों में खून गाढ़ा होने का मुख्य कारण ठंड के दौरान ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, शरीर गर्मी बचाने की कोशिश करता है और खून का सर्कुलेशन धीमा होने लगता है. इससे खून में प्लेटलेट्स और प्रोटीन की मात्रा बढ़कर उसे थोड़ा गाढ़ा बना देती है.

कई बार पानी कम पीना भी इस समस्या को बढ़ाता है, क्योंकि शरीर में डिहाइड्रेशन से खून की मोटाई बढ़ जाती है. इसके लक्षणों में हाथ-पैरों में झनझनाहट, उंगलियों का ठंडा पड़ना, चक्कर आना, सिर भारी लगना, सांस फूलना या थकान जल्दी होना शामिल हैं. जिन लोगों को पहले से हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल या शुगर की समस्या है, उनमें यह असर और ज्यादा दिखता है. ऐसे संकेत मिलने पर सावधानी जरूरी है.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

क्या खून गाढ़ा होने से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा?
डॉ. ने बताया कि सर्दियों में खून गाढ़ा होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. जब खून मोटा हो जाता है, तो हार्ट को उसे पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ब्लड वेसल्स सिकुड़ने के कारण खून का फ्लो और धीमा हो जाता है, जिससे ब्लॉकेज की संभावना बढ़ती है.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

जिन लोगों को पहले से हाई बीपी, डायबिटीज, मोटापा या हाई कोलेस्ट्रॉल है, उन्हें इस समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. ठंड के कारण हार्ट की नसों पर दबाव बढ़ता है और अचानक ब्लड क्लॉट बनने का खतरा भी रहता है. इसलिए सर्दियों में हार्ट की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.

कैसे करें बचाव?

  • रोजाना पर्याप्त पानी पिएं.
  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और वॉक करें.
  • बहुत ठंड में बाहर निकलते समय शरीर को ढकें.
  • हाई फैट और ऑयली चीजें कम लें.
  • हार्ट, BP और शुगर के मरीज दवाएं रेगुलर लें.
  • अचानक ठंडे माहौल में जाने से बचें.
  • नमक की मात्रा कंट्रोल रखें.
Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता