‘केरल’ अब बनेगा ‘केरलम’: मोदी कैबिनेट की मुहर, सेवातीर्थ में पहली बैठक में बड़ा फैसला

‘केरल’ अब बनेगा ‘केरलम’: मोदी कैबिनेट की मुहर, सेवातीर्थ में पहली बैठक में बड़ा फैसला

नई दिल्ली। नई पीएमओ बिल्डिंग ‘सेवातीर्थ’ में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बड़ा संवैधानिक फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह प्रस्ताव पहले केरल विधानसभा द्वारा पारित कर केंद्र को भेजा गया था। अब केंद्र की स्वीकृति के बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विधानसभा का सर्वसम्मत प्रस्ताव
केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित किया था। इससे पहले अगस्त 2023 में भी समान प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन गृह मंत्रालय ने कुछ तकनीकी संशोधनों का सुझाव दिया था। संशोधित प्रस्ताव दोबारा पारित कर केंद्र को भेजा गया था।

सीएम पिनाराई विजयन की पहल
राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि मलयालम भाषा में राज्य को ‘केरलम’ कहा जाता है। उन्होंने तर्क दिया कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम ‘केरलम’ किए जाने से सांस्कृतिक पहचान और भाषाई सम्मान को मजबूती मिलेगी।हालांकि, संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम ‘केरल’ दर्ज है, जिसे बदलने के लिए औपचारिक प्रक्रिया आवश्यक है।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

चुनाव से पहले बड़ा संकेत?
यह निर्णय ऐसे समय आया है जब राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह कदम सांस्कृतिक अस्मिता और क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार