Agniveer Recruitment 2027: सेना में जाने का सुनहरा मौका, 1 अप्रैल 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Agniveer Recruitment 2027: सेना में जाने का सुनहरा मौका, 1 अप्रैल 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जुलाई–अगस्त 2026 में होगी CEE परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया जाएगा, जो जुलाई–अगस्त 2026 में संभावित है। CEE में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खास अवसर
भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाले अग्निवीर पदों की संख्या सीधे तौर पर पंजीयन की संख्या पर निर्भर करती है।

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

पिछले तीन वर्षों के आंकड़े:

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

  • 2023-24: 14,153 पंजीयन – 895 पद आवंटित
  • 2024-25: 19,355 पंजीयन – 731 पद आवंटित
  • 2025-26: 28,547 पंजीयन

आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2027 के लिए छत्तीसगढ़ को 1100 से 1300 तक पद आवंटित हो सकते हैं, यदि पंजीयन संख्या में बढ़ोतरी जारी रहती है।

क्यों बढ़ रहा है अग्निवीर भर्ती का आकर्षण?

  • देश सेवा का अवसर
  • अनुशासित जीवन और सैन्य प्रशिक्षण
  • आकर्षक वेतन एवं भत्ते
  • सेवा के बाद कौशल आधारित करियर विकल्प

अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को चार वर्षों तक सेना में सेवा का अवसर मिलता है, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित कैडर में भी शामिल किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in
     पर जाएं
  • “Agniveer Recruitment 2027” लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन फॉर्म भरें
  • आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 01 अप्रैल 2026
  • CEE परीक्षा: जुलाई–अगस्त 2026
  • भर्ती रैली: जनवरी 2027

जो युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन करें और तैयारी शुरू कर दें।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार