झूंसी POCSO मामला: गिरफ्तारी से बचाव के लिए हाई कोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

झूंसी POCSO मामला: गिरफ्तारी से बचाव के लिए हाई कोर्ट पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

प्रयागराज। झूंसी थाने में पॉक्‍सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को चुनौती देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। स्वामी की ओर से अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दाखिल की गई है। उनके अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता ने राज्य सरकार को नोटिस भी प्रेषित किया है।

चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
झूंसी पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद सहित चार लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़कों से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया था। इससे पहले विशेष न्यायाधीश (POCSO कोर्ट) ने पुलिस को अभियोग पंजीकृत कर निष्पक्ष, स्वतंत्र और शीघ्र विवेचना करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
आशुतोष ब्रह्मचारी की ओर से अदालत में अर्जी देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। आरोप है कि महाकुंभ के दौरान नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। अदालत ने पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस कमिश्नर से जांच रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट के अवलोकन में कहा गया कि प्रस्तुत साक्ष्य, पीड़ितों के कथन और संकलित सामग्री प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति के आरोप दर्शाते हैं, जिनमें लैंगिक उत्पीड़न के संज्ञेय अपराध शामिल हैं।

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

आरोपों को बताया निराधार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी आरोपों को निराधार और षड्यंत्रपूर्ण बताया है। उनकी ओर से एफआईआर को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की गई है। अब हाई कोर्ट में राज्य सरकार की प्रतिक्रिया और आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनी और सामाजिक स्तर पर इस पर व्यापक चर्चा हो रही है।

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

Latest News

RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार
Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक
Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख
CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?
Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा
Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!
महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख
Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई