कम उम्र में बढ़ रहा है फैटी लिवर, क्या आपके खाने की थाली बन रही है बीमारी की वजह?

कम उम्र में बढ़ रहा है फैटी लिवर, क्या आपके खाने की थाली बन रही है बीमारी की वजह?

एक दशक पहले तक फैटी लिवर के अधिकतर मामले 40 से 50 साल की उम्र वालों में देखे जाते थे. लेकिन अब 20 से 30 साल के युवाओं से लेकर बच्चे तक इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. डॉक्टरों के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती खानपान की आदतें हैं. अब शराब न पीने वालों को भी फैटी लिवर हो रहा है. इसका बड़ा कारण गलत खानपान ही है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोगों की रोज की थाली में कुछ ऐसी चीजें हैं जो सीधे तौर पर फैटी लिवर का कारण बनती हैं.

डॉ. बताते हैं कि कुछ लोगों को रोज बाहर का खाना खाने की आदत होती है. बाहर की जो रोटियां होती हैं उनमें अधिक मात्रा में मैदा का यूज किया जाता है. मैदा सीधे तौर पर फैटी लिवर का कारण बनती है. इसके अलावा लोग बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक, मीठे चीजें और तला- भुना भोजन करते हैं ये भी लिवर पर फैट जमा करता है.

फैटी लिवर कैसे होता है
डॉ. अजय बताते हैं कि बिना शराब पीने वाले लोगों में जो फैटी लिवर होता है उसको नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है. फैटी लिवर तब होता है जब लिवर पर अधिक चर्बी जमा होने लगती है. फैटी लिवर भी कई प्रकार का होता है. जैसे ग्रेड 1, ग्रेड 2 लिवर फाइब्रोसिस और लिवर सिरोसिस, इनमें लिवर सिरोसिस सबसे खतरनाक है, जिसमें लिवर के ट्रांसप्लांट तक करने की जरूरत पड़ती है.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण क्या हैं
शुरुआत में फैटी लिवर के कुछ लक्षण दिखते नहीं है, लेकिन धीरे- धीरे लक्षण नजर आने लगते हैं. जैसे थकान, पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या वजन बढ़ने जैसी परेशानी होती है. अगर किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए. इस मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआत में फैटी लिवर की बीमारी को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन अगर एक बार लिवर सिरोसिस हो गया तो मरीज की स्थिति काफी बिगड़ सकती है.

Read More Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान

बचाव कैसे करें?

  • हरी सब्जियां, फल डाइट में शामिल करें
  • रोज एक्सरसाइज करें
  • वजन को कंट्रोल में रखें
  • शुगर और ट्राइग्लिसराइड लेवल की नियमित जांच कराएं
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल