महिलाओं को थायरॉइड होने के बाद क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?

महिलाओं को थायरॉइड होने के बाद क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?

आज के समय में महिलाओं में थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. थायरॉइड गर्दन के आगे की तरफ मौजूद एक छोटी ग्रंथि होती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने वाले हॉर्मोन बनाती है. जब यह ग्रंथि कम या ज्यादा हॉर्मोन बनाने लगती है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है. महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, तनाव, अनियमित दिनचर्या, आयोडीन की कमी या अधिकता, ऑटोइम्यून बीमारी, जेनेटिक कारण और प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले बदलाव इसके मुख्य कारण हो सकते हैं.

थायरॉइड की समस्या होने पर वजन बढ़ना या घटना, थकान, बाल झड़ना, मूड स्विंग, पीरियड्स में गड़बड़ी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे में सही समय पर जांच और संतुलित लाइफस्टाइल बेहद जरूरी हो जाती है. खासतौर पर खानपान का सीधा असर थायरॉइड हॉर्मोन पर पड़ता है, इसलिए डाइट को लेकर सतर्क रहना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि महिलाओं को थायरॉइड होने के बाद क्या चीजें नहीं खानी चाहिए.

थायरॉइड होने के बाद क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?
डॉ. बताती हैं कि थायरॉइड की समस्या में कुछ चीजों का सेवन सीमित या बंद करना फायदेमंद माना जाता है. ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीजें और जंक फूड से बचना चाहिए, क्योंकि ये वजन बढ़ाते हैं और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं. ज्यादा मीठा और रिफाइंड शुगर भी नुकसान पहुंचा सकती है. सोया और सोया से बनी चीजें अधिक मात्रा में लेने से थायरॉइड दवा के असर पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

Read More ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका

पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी क्रूसीफेरस सब्जियों को कच्चा अधिक मात्रा में खाने से बचें, हालांकि पकी हुई मात्रा सीमित रूप में ली जा सकती है. ज्यादा कैफीन और शराब भी हॉर्मोन संतुलन बिगाड़ सकती है. आयोडीन का अत्यधिक सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी है. किसी भी बदलाव से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहता है.

Read More Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट

खाएं ये चीजें
थायरॉइड में संतुलित और पोषक डाइट लेना जरूरी है. हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और दालें फायदेमंद रहती हैं. प्रोटीन के लिए दही, पनीर, अंडा और दालें शामिल करें. सेलेनियम और जिंक से भरपूर चीजें जैसे कद्दू के बीज और नट्स भी मददगार हो सकते हैं. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और फाइबर युक्त भोजन लेना पाचन और वजन नियंत्रण में सहायक होता है.

ऐसे भी रखें सेहत का ध्यान
थायरॉइड की समस्या में केवल दवा ही नहीं, बल्कि नियमित लाइफस्टाइल भी जरूरी है. रोज हल्की एक्सरसाइज या योग करें, ताकि मेटाबॉलिज्म बेहतर रहे. तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन अपनाएं और पूरी नींद लें. डॉक्टर द्वारा दी गई दवा समय पर और खाली पेट लें. नियमित जांच कराते रहें, ताकि हॉर्मोन स्तर पर नजर बनी रहे. संतुलित दिनचर्या से स्थिति को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है.

Tags:

Latest News

मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान  मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला