CG Board 2026: 75% अटेंडेंस नहीं तो एग्जाम नहीं! 1,400 से ज्यादा छात्र मुख्य परीक्षा से बाहर

CG Board 2026: 75% अटेंडेंस नहीं तो एग्जाम नहीं! 1,400 से ज्यादा छात्र मुख्य परीक्षा से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंल (CGBSE) ने 75% अनिवार्य उपस्थिति नियम को पूरी कठोरता से लागू करते हुए 10वीं और 12वीं के 1,413 विद्यार्थियों को इस वर्ष की मुख्य परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया है। कम उपस्थिति के चलते इन छात्रों को अगले सत्र में परीक्षा देनी होगी।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कक्षा 10वीं के 1,063 और कक्षा 12वीं के 350 विद्यार्थी निर्धारित अटेंडेंस मानक तक नहीं पहुंच सके। मंडल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि नियमित छात्रों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी और केवल विशेष परिस्थितियों में ही वैध दस्तावेज के आधार पर छूट दी जाएगी। इस बीच परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं के लिए हजारों विद्यार्थियों के साथ राज्यभर में व्यापक स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मंडल ने यह भी दोहराया है कि सत्र की शुरुआत से ही स्कूलों को उपस्थिति की निगरानी और कम अटेंडेंस वाले छात्रों के अभिभावकों को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे। उद्देश्य यही था कि छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें और शैक्षणिक गुणवत्ता बनी रहे। दिव्यांग और विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों के लिए राइटर व अलग परीक्षा केंद्र जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी। बोर्ड का कहना है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना सभी के हित में है और इससे पढ़ाई में अनुशासन मजबूत होगा।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी