PSSSB Inspector Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका

PSSSB Inspector Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका

नई दिल्ली। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) की ओर से एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार पंजाब में बतौर एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 06 मार्च, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 एवं 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी
एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Read More 54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड

रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैगेटरी वाइज निर्धारित है। जनरल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।

PSSSB Inspector notification 2026: ऐसे करें खुद अप्लाई
पीएसएसएसबी में एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी