शरीर में खाना अच्छे से नहीं पच रहा इसका पता कैसे चलता है? डॉक्टर ने बताया

शरीर में खाना अच्छे से नहीं पच रहा इसका पता कैसे चलता है? डॉक्टर ने बताया

खाना अगर अच्छे से न पचे तो शरीर में कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है. लेकिन लोग नजरअंदाज करते हैं. शरीर अपच के कई संकेत भी देता है लेकिन इसको आम समस्या मानकर इग्नोर किया जाता है. लेकिन अच्छी हेल्थ के लिए ये जानना जरूरी है कि खाना शरीर में सही तरीके से पच भी रहा है या नहीं. इसकी पहचान का तरीका क्या है इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

डॉ. बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या जलन महसूस होती है. बार बार डकार आती है खासतौर पर खट्टी डकार आ रही है तो इस समस्या को हल्के नें नहीं लेना चाहिए. हां, अगर ऐसा हफ्ते 15 दिन में कभी एक दो बार ऐसा हो रहा है तो ये चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर आपको ये समस्या रोज हो रही है तो ये सीधा संकेत है कि खाना पच नहीं रहा है.

खाना सही से न पचने के क्या कारण होते हैं?
डॉ. बताते हैं कि खाना न पचने के कई कारण होते हैं. सबसे पहला है कि लिवर में कोई खराबी हो रही है. ये देर रात खाना, भारी भोजन और ज्यादा चाय या कॉफी पीने और फास्ट फूड खाने से हो सकता है, कुछ लोगों में पित्त की थैली में भी पित्त जरूर से ज्यादा बनता है. उनमें भी अपच की समस्या हो जाती है. कुछ मामलों में , पैंक्रियाज एंजाइम की कमी या आंतों में संक्रमण भी कारण हो सकते हैं.

Read More पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी

डॉ कहते हैं कि बीते कुछ सालों में पेट में अपच से संबंधित समस्याओं के मामले काफी बढ़ गए हैं. इसका प्रमुख कारण गलत खानपान और लाइफस्टाइल है. अब ये समस्या कम उम्र वालों में भी हो रही है. लंबे समय से अपच की समस्या कई मामलों में कब्ज भी करती है. कब्ज खुद में कई बीमारियों का कारण बनता है. ऐसे में अपच की समस्या अगर हो रही है तो इसपर तुरंत ध्यान देकर इसको ठीक करने और इलाज कराने की जरूरत है.

Read More Bike Taxi Helmet: बाइक राइड में मिला गंदा हेलमेट बन सकता है स्कैल्प की परेशानी की वजह? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

पाचन सुधारने के लिए क्या करें

  • देर रात भोजन करने से बचें
  • अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलें
Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी