जाज्वल्यदेव महोत्सव में मची ‘कुर्सी की राजनीति’, वीआईपी सीटिंग पर भिड़े जनप्रतिनिधि और अफसर

जाज्वल्यदेव महोत्सव में मची ‘कुर्सी की राजनीति’, वीआईपी सीटिंग पर भिड़े जनप्रतिनिधि और अफसर

जांजगीर-चांपा। तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ, लेकिन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बजाय मंच के सामने लगी कुर्सियों को लेकर हुआ विवाद सुर्खियों में रहा। कार्यक्रम के दौरान वीआईपी पंक्ति में बैठने को लेकर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आयोजन का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वीआईपी सीटिंग को लेकर बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित कुर्सियों पर कुछ स्थानीय नेता बैठ गए थे। इस पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद मंच के सामने ही बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के बीच खुली तकरार में बदल गया। इस पूरे घटनाक्रम पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी और उपाध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई। आयोजन समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच काफी देर तक चर्चा चलती रही, जिससे कार्यक्रम की गति प्रभावित हुई।

सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई प्रभावित
विवाद का असर सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी पड़ा। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की चर्चित लोक गायिका आरु साहू की प्रस्तुति चल रही थी, लेकिन मंच के सामने बनी असहज स्थिति के कारण दर्शकों का ध्यान कार्यक्रम से भटक गया।

Read More सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के पहुंचते ही थमा विवाद
स्थिति तब नियंत्रित हुई जब नारायण चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन के बाद माहौल शांत हुआ और समापन समारोह की औपचारिक कार्यवाही दोबारा शुरू की जा सकी। हालांकि आयोजन संपन्न हो गया, लेकिन कुर्सी विवाद ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी

Latest News

मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान  मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला