Kanker Naxal Operation: सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और IED बरामद

Kanker Naxal Operation: सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और IED बरामद

कांकेर: कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अहम सफलता मिली है। कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

बस्तर रेंज में उग्रवाद के सफाए के लिए अभियान लगातार तेज किया गया है। आईजी पी. सुंदरराज के निर्देशन और एसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में चल रहे ऑपरेशन में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी का भी सहयोग रहा। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम विशेष इनपुट के आधार पर सर्चिंग पर निकली थी।

13 फरवरी को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास जंगल में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। सुरक्षाबलों ने मौके से बीजीएल लांचर, 12 बोर हथियार, एयरगन, डायरेक्शन और टिफिन आईईडी, बड़ी संख्या में बीजीएल बम और कारतूस, बारूद, इलेक्ट्रिक वायर, मल्टीमीटर समेत अन्य नक्सली सामग्री जब्त की। सभी बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी रहेगा ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Read More स्मार्ट सिटी का 500 करोड़ का ठेका दिलाने का खेल: 15 करोड़ एंठे, 3.25 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी