Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये खास चीजें, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद!

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये खास चीजें, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद!

Mahashivratri 2026: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस साल 15 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन भगवान प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं और पूजन व व्रत करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है. महाशिवरात्रि के दिन घर पर कुछ विशेष चीजें लाने के लिए भी कहा जाता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन अगर इन चीजों को घर लाया जाता है, तो जीवन में महादेव की कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन हमें कौन-कौन सी वस्तुएं घर लानी चाहिए?

महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें

Read More Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा की विदाई से पहले घर से हटा दें ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि के लिए जानें वास्तु मान्यताएं

  • रुद्राक्ष- धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंंसुओं से हुई है. इसी कारण रुद्राक्ष भगवान महादेव का अंश माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर में अवश्य लाएं. ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • शिवलिंग- अन्य देवी-देवताओं की पूजा तस्वीरों और मूर्तियों के रूप में होती है. वहीं शिव जी की पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है. शिवलिंग की पूजा करने से सभी दुख समाप्त हो जाते हैं. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग घर लाएं. इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
  • नंदी की मूर्ति- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नंदी शिव का वाहन है. हमेशा शिव की प्रतिमा या चित्र के सामने नंदी दिखाई देते हैं. महाशिवरात्रि पर चांदी या पीतल की नंदी की प्रतिमा घर लाएं. इससे काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
  • बेलपत्र और शमी का पौधा- बेलपत्र और शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. पूजा के समय भगवान शिव को बेलपत्र और शमी अर्पित किया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र और शमी का पौधा घर लाएं. इससे घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read More Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में प्रवेश के लिए नवंबर-दिसंबर में 7 शुभ तिथियां, अभी नोट करें मुहूर्त

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी