हाई अलर्ट पर राजधानी: वैलेंटाइन डे को लेकर प्रशासन सतर्क, पार्कों में पुलिस गश्त तेज

हाई अलर्ट पर राजधानी: वैलेंटाइन डे को लेकर प्रशासन सतर्क, पार्कों में पुलिस गश्त तेज

रायपुर। वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। संभावित विवादों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहरभर में विशेष तैनाती की है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख उद्यानों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संगठन और प्रेमी जोड़ों के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है और सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।a275a680-03c5-4549-8cb0-360547555608

प्रमुख उद्यानों में विशेष निगरानी
शहर के एक दर्जन से अधिक पार्कों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इनमें गांधी उद्यान, ऊर्जा पार्क, अनुपम गार्डन, दलदल सिवनी गार्डन और कलेक्टरेट गार्डन सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।6e23d799-b1bf-44ad-8fc3-55da0a09cac7

प्रशासन अलर्ट मोड पर
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें। राजधानी में वैलेंटाइन डे को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Read More 16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक

Tags:

Latest News

Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला
चंगाई सभा पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, धमतरी में देर रात घंटों चला हंगामा
कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में
LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं
Vivo V80 Price Leak: 6 अक्टूबर को लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! 7200mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस होगा फोन
Baby Care Tips: 1 साल से छोटे बच्चे को शहद देना क्यों है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Raj Panchak 2026: राज पंचक में जन्मे बच्चों का कैसा होता है स्वभाव? ज्योतिष में बताई गई हैं ये खास खूबियां